{"_id":"6af9723a92ed0a416005af80","slug":"palamu-havoc-caused-by-an-out-of-control-pickup-van-people-sitting-by-the-roadside-run-over-2026-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"पलामू: बेकाबू पिकअप वैन का कहर, सड़क किनारे बैठे लोगों को कुचला; दो की दर्दनाक मौत, चालक फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पलामू: बेकाबू पिकअप वैन का कहर, सड़क किनारे बैठे लोगों को कुचला; दो की दर्दनाक मौत, चालक फरार
Sun, 15 Nov 2026 02:20 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Sun, 15 Nov 2026 02:20 PM IST
सार
पलामू के पांडू थाना क्षेत्र के खुरा गांव में तेज रफ्तार बेकाबू पिकअप वैन ने सड़क किनारे बैठे लोगों को कुचल दिया। हादसे में 55 वर्षीय रामबचन बैठा और 50 वर्षीय सिमित्री देवी की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति घायल हुआ।
विज्ञापन
दुर्घटना
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पलामू जिले के पांडू थाना क्षेत्र स्थित खुरा गांव में बेकाबू पिकअप वैन ने सड़क किनारे बैठे लोगों को कुचल दिया। इस भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति मामूली रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद गांव में चीख-पुकार मच गई और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से 55 वर्षीय व्यक्ति की मौके पर ही जान चली गई, वहीं एक महिला ने अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में दम तोड़ दिया।
सड़क हादसे में दो की जान गई
यह दर्दनाक हादसा खुरा गांव निवासी गोविंद राम के घर के सामने हुआ। घर के सामने सड़क के किनारे एक पेड़ गिरा हुआ था, जहां कुछ ग्रामीण बैठे हुए थे। इसी दौरान अचानक तेज रफ्तार पिकअप वैन अनियंत्रित होकर सीधे लोगों पर चढ़ गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वहां बैठे 55 वर्षीय रामबचन बैठा की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के समय मौके पर मौजूद वार्ड सदस्य सत्येंद्र ठाकुर और एक अन्य व्यक्ति ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। हालांकि, सत्येंद्र ठाकुर को हल्की चोट आई है और उनकी मोटरसाइकिल भी दुर्घटना में क्षतिग्रस्त हो गई।
इलाज के लिए ले जाते समय मौत
हादसे में गोविंद राम की 50 वर्षीय पत्नी सिमित्री देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। टक्कर के कारण उनके दोनों पैर टूट गए थे। घटना के तुरंत बाद परिजन और स्थानीय लोग उन्हें इलाज के लिए विश्रामपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए मेदिनीनगर स्थित एमएमसीएच भेज दिया। परिजन उन्हें इलाज के लिए ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही महिला की मौत हो गई। इस तरह इस दुर्घटना में जान गंवाने वाले लोगों की संख्या दो हो गई। घटना के बाद से पूरे गांव में शोक का माहौल है।
विज्ञापन
वाहन छोड़कर फरार हुआ चालक
ग्रामीणों के अनुसार हादसे के समय पिकअप वैन की रफ्तार काफी तेज थी और सड़क किनारे बैठे लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। घटना को अंजाम देने के बाद चालक वाहन को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि वाहन को खुरा गांव के ही निवासी चंद्रदेव बैठा का बेटा लाला बैठा चला रहा था। वह गाड़ी चलाना सीख रहा था। पांडू थाना की पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त पिकअप वैन को जब्त कर लिया। पुलिस वाहन के आधार पर छानबीन कर रही है।