फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand political news: BJP taunts Congress opposition to SIR news in hindi

Jharkhand: एसआईआर पर कांग्रेस के विरोध पर भाजपा का तंज, कहा- सत्ता का आनंद भी, विरोध का ढोंग भी

Tue, 12 Aug 2025 07:34 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 12 Aug 2025 07:34 PM IST
सार

Jharkhand: भाजपा प्रवक्ता ने कांग्रेस पर दोहरे चरित्र का आरोप लगाते हुए कहा कि चित भी मेरी, पट भी मेरी, और खेल भी मेरा की नीति पर कांग्रेस चल रही है। उन्होंने दावा किया कि जनता इस ढोंग को समझ चुकी है और आने वाले चुनावों में जवाब देगी।

विज्ञापन
Jharkhand political news: BJP taunts Congress opposition to SIR news in hindi
भाजपा प्रवक्ता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झारखंड भाजपा प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कांग्रेस के चुनाव आयोग और एसआईआर के खिलाफ प्रदर्शन को “सिर्फ़ राजनीतिक नाटक” करार दिया। उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस को चुनाव आयोग और मतदाता सूची पर भरोसा नहीं है, तो पहले अपनी कुर्सियां छोड़ने की हिम्मत दिखाए। सिर्फ दिल्ली की सड़कों पर मार्च करने से ईमानदारी साबित नहीं होती।

विज्ञापन

प्रतुल ने आंकड़े गिनाते हुए बताया कि देश में कांग्रेस के पास 3 मुख्यमंत्री, 99 लोकसभा सांसद, 31 राज्यसभा सांसद और 714 विधायक हैं। झारखंड में भी कांग्रेस के 12 विधायक और 4 मंत्री सत्ता में हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि अगर चुनाव आयोग पक्षपाती है, तो इन्हीं चुनावों से जीते आपके मुख्यमंत्री, सांसद और विधायक भी अवैध हैं। फिर इस्तीफा क्यों नहीं देते? सत्ता की मलाई भी खाना और सड़कों पर ड्रामा भी करना यह जनता अब बर्दाश्त नहीं करेगी।

विज्ञापन


पढ़ें: ग्रामीणों ने एनटीपीसी अधिकारियों और पुलिस पर किया पथराव, कई अधिकारी घायल; जानें मामला

विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा प्रवक्ता ने कांग्रेस पर दोहरे चरित्र का आरोप लगाते हुए कहा कि चित भी मेरी, पट भी मेरी, और खेल भी मेरा की नीति पर कांग्रेस चल रही है। उन्होंने दावा किया कि जनता इस ढोंग को समझ चुकी है और आने वाले चुनावों में जवाब देगी। प्रतुल ने कर्नाटक की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि कांग्रेस की “दोहरी राजनीति” तब उजागर हुई, जब वहां के सहकारिता मंत्री के॰एन॰ राजन्ना ने अपनी ही पार्टी से सवाल पूछा कि मतदाता सूची में गड़बड़ी के समय कांग्रेस चुप क्यों रही। कांग्रेस ने जवाब देने की बजाय मंत्री से इस्तीफा ले लिया। शाहदेव ने कहा, “यही है कांग्रेस में सवाल पूछने का अंजाम।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed