फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand News: Villagers pelted stones at NTPC officials and police

Jharkhand News: ग्रामीणों ने एनटीपीसी अधिकारियों और पुलिस पर किया पथराव, कई अधिकारी घायल; जानें मामला

Tue, 12 Aug 2025 07:28 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची/हजारीबाग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची/हजारीबाग Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 12 Aug 2025 07:28 PM IST
सार

Jharkhand: बताया जा रहा है कि शुरुआत में कार्यक्रम शांतिपूर्वक चला, लेकिन जैसे ही परियोजना से जुड़े मुद्दों पर चर्चा शुरू हुई, स्थानीय रैयतों और ग्रामीणों ने नाराजगी जतानी शुरू कर दी। माहौल धीरे-धीरे तनावपूर्ण होता गया और कुछ ही देर में स्थिति बेकाबू हो गई।

विज्ञापन
Jharkhand News: Villagers pelted stones at NTPC officials and police
पुलिस टीम पर पथराव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हजारीबाग जिले के बड़कागांव प्रखंड के महुंगाईकला पंचायत भवन में मंगलवार को बादाम कोल खनन परियोजना को लेकर प्रशासन और कंपनी की ओर से जनसुनवाई का आयोजन किया गया। इसमें एनटीपीसी के अधिकारी, परियोजना से जुड़े प्रतिनिधि, स्थानीय प्रशासन और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

विज्ञापन


पढ़ें: नेमरा गांव पहुंचे अखिलेश यादव, दिवंगत शिबू सोरेन को दी श्रद्धांजलि; सीएम हेमंत सोरेन से भी मिले

विज्ञापन

शुरुआत में कार्यक्रम शांतिपूर्वक चला, लेकिन जैसे ही परियोजना से जुड़े मुद्दों पर चर्चा शुरू हुई, स्थानीय रैयतों और ग्रामीणों ने नाराजगी जतानी शुरू कर दी। माहौल धीरे-धीरे तनावपूर्ण होता गया और कुछ ही देर में स्थिति बेकाबू हो गई। इसी दौरान ग्रामीणों की भीड़ ने अचानक कंपनी के अधिकारियों और पुलिस बल पर पथराव कर दिया। पथराव में एनटीपीसी के कई अधिकारी घायल हो गए। वहीं पुलिस और कंपनी के दर्जनों वाहनों के शीशे टूट गए। घटना के बाद मौके पर भगदड़ मच गई और लोग इधर-उधर भागने लगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed