Jharkhand: 'जोहार, जय श्री राम आखिर झारखंड में हो गया काम ?', भाजपा नेता के ट्वीट से सियासी हलचल तेज
झारखंड कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम ने बुधवार को ही रांची में हुई पार्टी विधायकों की बैठक में ये निर्देश दिया है कि वे अगले 24 अगस्त तक रांची में या आसपास ही रहे, झारखंड से बाहर नहीं जाए और बुलावे पर चार घंटे के अंदर रांची पहुंच जाएं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झारखंड में सियासी अटकलों को एक बार फिर से हवा मिलने लगी है और यह हवा और कोई नहीं बल्कि भाजपा सांसद निशिकांत दुबे दे रहे हैं। पिछले पांच दिनों से वे लगातार ट्वीट कर रहे हैं जिससे झारखंड की सियासत गरमा गई है। इस बार उन्होंने जो ट्वीट किया है, अगर यह सच होता है तो झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। निशिकांत ने लिखा कि 'जोहार, जय श्री राम आखिर झारखंड में हो गया काम?' इस ट्वीट ने सियासी जगत में उलझन पैदा कर दी है। इस ट्वीट का मतलब यह भी निकाला जा रहा है कि कहीं चुनाव आयोग सीएम हेमंत सोरेन के खिलाफ कोई फैसला तो नहीं सुनाने वाला है? वहीं दूसरा मतलब यह निकाला जा रहा है कि कहीं विधायक तो पलटी नहीं मारने वाले हैं।
आखिर क्यों हेमंत सोरेन सरकार पर मंडरा रहे संकट के बादल
दरअसल, खदान लीज घोटाले मामले में हेमंत सोरेन की सदस्यता जाने की आशंका लगाई जा रही है। जिसके चलते राज्य की राजनीति में सियासी भूचाल आने की पूरी संभावना है। कहा जा रहा कि अगर सीएम हेमंत सोरेन को भी किसी भी प्रतिकूल परिस्थिति में पद छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ा तो वे कल्पना सोरेन को सीएम पद की जिम्मेदारी सौंप सकते हैं।
भाभीजी आदिवासी सीट पर चुनाव लड़ने के काबिल नहीं: निशिकांत दुबे
निशिकांत दुबे ने हेमंत सोरने की पत्नी कल्पना सोरेन को लेकर भी निशाना साधा। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि भाभीजी के नाम पर झामुमो के वरिष्ठ विधायक व कांग्रेस सहमत नहीं दिखाई दे रही है,कारण पंचायत चुनाव के नोटिफिकेशन के अनुसार भाभीजी आदिवासी सीट पर चुनाव लड़ने के काबिल नहीं हैं । बसंत भैया व सीता भाभीजी भी चिंतित हैं।