फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand police says,dayashankar will not arrest without any information

दयाशंकर के झारखंड में घूमने पर पुलिस की सफाई, बिना शिकायत नहीं होगी गिरफ्तारी

Thu, 28 Jul 2016 01:47 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 28 Jul 2016 01:47 PM IST
विज्ञापन
Jharkhand police says,dayashankar will not arrest without any information
- फोटो : ANI

भाजपा से निष्कासित पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह के झारखंड के देवद्यर में घूमने की खबर सामने आने के बाद बवाल शुरू हो गया है। बसपा सुप्रीमो मायावती ने भाजपा पर दयाशंकर को शह देने का आरोप लगाते हुए उनकी जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग की है तो झारखंड पुलिस का कहना है कि बिना यूपी पुलिस की अपील के वह उन्हें गिरफ्तार नहीं कर सकती। 

विज्ञापन


बता दें कि भाजपा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह ने बसपा सुप्रीमो और पूर्व मुख्यमंत्री मायावती पर अभद्र टिप्पणी कर दी थी, जिसके विरोध में बसपा ने उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया तो पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनके खिलाफ एससी एसटी एक्ट सहित वि‌भिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज करा दिया था। 
विज्ञापन


भाजपा ने भी उन्हे पार्टी से निष्कासित कर दिया था। वहीं मुकदमा दर्ज होने के बाद से ही दयाशंकर भूमिगत हो गए थे। लाख प्रयास के बाद भी पुलिस उन तक नहीं पहुंच सकी थी। लेकिन एक दिन पूर्व ही झारखंड के देवघर में कांवडियों के साथ दयाशंकर की तस्वीरें सामने आईं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसमें वह बाबा बैद्यनाथ के दर्शनों के लिए उनके मंदिर के बाहर खड़े दिखाई दे रहे थे। उनकी ये तस्वीरें सामने आने के बाद जहां बसपा सुप्रीमो मायावती ने इसके लिए भाजपा सरकार पर निशाना साधा था वहीं झारखंड में बसपा के इकलौते विधायक कुशवाहा सिंह पूजन मेहता ने इसके लिए झारखंड पुलिस पर निशाना साध दिया। 

देवघर एसपी का दावा, बिना औपचारिक सूचना के गिरफ्तार नहीं होंगे दयाशंकर

Jharkhand police says,dayashankar will not arrest without any information

टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार विधायक ने दयाशंकर के बहाने एक अपराधी के देवघर के प्रसिद्ध श्रावणी मेले में खुलेआम घूमने का आरोप लगाते हुए पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाया। विधायक ने झारखंड सरकार कह रही है कि यह जांच का विषय है लेकिन इस तरह तो कोई भी अपराधी या असामाजिक तत्व मेले में आकर किसी वारदात को भी अंजाम दे सकता है। 

स्‍थानीय सूत्रों ने बताया कि दयाशंकर शनिवार शाम को अपने दो साथियों के साथ सड़क के रास्ते देवघर पहुंचे थे जहां उन्होंने मंदिर में पूजा की। 

वहीं मामले में देवघर की एसपी ए विजयालक्ष्मी ने कहा कि दयाशंकर को गिरफ्तार करने और उनकी पहचान करने के लिए यूपी पुलिस की ओर से उनसे कोई निवेदन नहीं किया गया था। ऐसे में यूपी पुलिस के बिना किसी औपचारिक आग्रह के दयाशंकर सिंह को गिरफ्तार करना संभव नहीं ‌था। 

वहीं उन्होंने यह भी साफ कर दिया कि अगर दयाशंकर दोबारा भी कहीं देखे जाते हैं तो झारखंड पुलिस बिना किसी औपचारिक आग्रह या सूचना के उन्हें गिरफ्तार नहीं करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed