फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   jharkhand-giridih-hazaribagh-student-police-clash-3-fir-28-named-900-unnamed

झारखंड: छात्र आंदोलन पर पुलिस की कार्रवाई, गिरिडीह-हजारीबाग में 28 नामजद व 900 से ज्यादा अज्ञात पर केस दर्ज

Sun, 23 Aug 2026 04:31 PM IST
तरुणेंद्र कुमार चतुर्वेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: तरुणेंद्र कुमार चतुर्वेदी Updated Sun, 23 Aug 2026 04:31 PM IST
सार

झारखंड के गिरिडीह और हजारीबाग में छात्र आंदोलन के दौरान पुलिस से हुई झड़प के मामले में तीन FIR दर्ज की गई हैं। पुलिस ने 28 लोगों को नामजद करते हुए 900 से अधिक अज्ञात लोगों के खिलाफ भी केस दर्ज किया है। 

विज्ञापन
jharkhand-giridih-hazaribagh-student-police-clash-3-fir-28-named-900-unnamed
पूर्व की एक तस्वीर में छात्र आंदोलन के दौरान कुछ इस तरह छात्रों की भीड़ उमड़ी थी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झारखंड के गिरिडीह और हजारीबाग में प्रदर्शनकारी अभ्यर्थियों और पुलिस के बीच हुई झड़प के मामले में तीन प्राथमिकी दर्ज की गई हैं। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, इन मामलों में 28 लोगों को नामजद किया गया है, जबकि 900 से अधिक अज्ञात लोगों के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन

यह कार्रवाई रांची के कोतवाली थाने में 14 नामजद और 200 अज्ञात लोगों के खिलाफ तीन प्राथमिकी दर्ज किए जाने के एक दिन बाद हुई है। इन पर सरकारी काम में बाधा डालने और पुलिस के साथ झड़प करने के आरोप हैं। अधिकारियों के मुताबिक, गिरिडीह में शुक्रवार और शनिवार को हुई झड़प के संबंध में नगर थाने में दो प्राथमिकी दर्ज की गई हैं। वहीं, हजारीबाग में सरकारी काम में बाधा डालने और पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट के आरोप में एक प्राथमिकी दर्ज की गई है।

विज्ञापन

शुक्रवार को झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हजारों छात्र मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला जलाने के लिए गिरिडीह के गांधी मैदान में जुटे थे। इस दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

हजारीबाग में 18 नामजद, 700 अज्ञात पर केस
हजारीबाग सदर डीएसपी रूपक कुमार सिंह ने पीटीआई को बताया कि 21 अगस्त को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला जलाने की कोशिश और पुलिसकर्मियों के साथ कथित मारपीट के मामले में कोरा थाना में 18 नामजद और 700 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

उन्होंने बताया कि सदर सीओ आशुतोष कुमार के आवेदन के आधार पर यह प्राथमिकी दर्ज की गई है।

ये भी पढ़ें- Bihar News: गयाजी में किसानों का दर्द सुन सख्त हुए मंत्री, अधिकारी से बोले- ऑफिस छोड़िए, मैदान में जाइए

गिरिडीह में दो एफआईआर
गिरिडीह में पहली प्राथमिकी अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के कार्यकर्ता अनीश राय के आवेदन पर दर्ज की गई, जबकि दूसरी प्राथमिकी सदर अंचल निरीक्षक (CI) मनोज कुमार सिंह के आवेदन पर दर्ज हुई।

गिरिडीह नगर थाना प्रभारी ने पीटीआई को बताया कि पहली प्राथमिकी झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के नेताओं और कार्यकर्ताओं के खिलाफ दर्ज की गई है। इसमें पार्टी के जिला अध्यक्ष संजय सिंह समेत 11 लोगों को नामजद किया गया है, जबकि 20 लोगों को अज्ञात आरोपी बनाया गया है। दूसरी प्राथमिकी में करीब 10 लोगों को नामजद और 200 अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed