फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand Police arrested six accused for robbing businessman Woman killed by son in Dumka

Jharkhand: गिरिडीह में व्यापारी से पांच करोड़ लूटने के आरोप में छह गिरफ्तार, दुमका में बेटे ने की मां की हत्या

Sat, 08 Jul 2023 02:39 AM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: गुलाम अहमद Updated Sat, 08 Jul 2023 02:39 AM IST
सार

गिरिडीह के एसपी अमित रेनू ने संवाददाताओं से कहा कि पुलिस ने अपराध में शामिल छह लोगों को धनबाद, चतरा और हजारीबाग से गिरफ्तार किया है और उनके कब्जे से 3.24 करोड़ रुपये बरामद किए हैं।  

विज्ञापन
Jharkhand Police arrested six accused for robbing businessman Woman killed by son in Dumka
Jharkhand police - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झारखंड पुलिस ने गुजरात के व्यापारी से पांच करोड़ रुपये की लूट के मामले में छह लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी। घटना 21 जून की है। व्यापारी एसयूवी से पटना से कोलकाता जा रहा था, इस दौरान बदमाशों ने पांच करोड़ रुपये लूट लिए थे।

विज्ञापन


गिरिडीह के एसपी अमित रेनू ने संवाददाताओं से कहा कि पुलिस ने अपराध में शामिल छह लोगों को धनबाद, चतरा और हजारीबाग से गिरफ्तार किया है और उनके कब्जे से 3.24 करोड़ रुपये बरामद किए हैं। साथ ही एक वाहन जब्त किया गया है। उन्होंने बताया कि सात अपराधियों का एक गिरोह जीपीएस के जरिए एसयूवी की गतिविधियों पर नजर रख रहा था।  एसपी ने कहा कि आयकर विभाग इस बात की भी जांच कर रहा है कि वाहन में इतनी बड़ी मात्रा में नकदी क्यों ले जाया जा रहा था।

विज्ञापन

दुमका में बेटे ने की मां की हत्या 
वहीं, दुमका जिले के मंझलाडीह गांव में 55 वर्षीय महिला की उसके सबसे छोटे बेटे ने कथित तौर पर हत्या कर दी। स्थानीय पुलिस अधिकारी ने कहा कि आरोपी ने अपनी मां पर लोहे की छड़ से हमला किया और उसकी हत्या कर दी। हत्या करने के बाद आरोपी शव के साथ रहता था। अधिकाराी ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस की एक टीम गांव पहुंची और शव बरामद किया। उन्होंने बताया कि आरोपी बेटे को बाद में गिरफ्तार कर लिया गया। अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने अपराध के पीछे का कारण जानने के लिए जांच शुरू कर दी है।

पांच माओवादी गिरफ्तार, हथियार और गोला-बारूद बरामद
झारखंड के लोहरदगा जिले स्थित सेरेनदाग पुलिस थाना क्षेत्र में बड़ी संख्या में हथियार और गोला-बारूद के साथ पांच माओवादियों को गिरफ्तार किया गया।  पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि माओवादियों से दो कार्बाइन, एक रिवॉल्वर, एक कार्बाइन मैगजीन, 111 जिंदा कारतूस, सीपीआई के पर्चे और चार एंड्रॉइड मोबाइल फोन जब्त किए गए। ये पांचों 27 मार्च और 5 जून को सेरेन्डैग पुलिस थाना क्षेत्र में ट्रैक्टरों और खनन मशीन को आग के हवाले करने की गतिविधि में शामिल थे। उन्होंने 22 मई को सड़क निर्माण में लगे ठेकेदार के एक क्लर्क पर भी हमला किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed