फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand Police arrested PLFI area commander and other AK-47 other weapons seized

झारखंड पुलिस की कार्रवाई: पीएलएफआई के एरिया कमांडर सहित दो सदस्य गिरफ्तार, एके-47 सहित अन्य हथियार जब्त

Sat, 20 Apr 2024 07:24 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: जलज मिश्रा Updated Sat, 20 Apr 2024 07:24 PM IST
सार

पुलिस सूत्रों ने बताया कि गोईलकेरा और आनंदपुर थाना क्षेत्रों में पीएलएफआई एरिया कमांडर सोमा हेम्ब्रम उर्फ नाजोम की गतिविधियों के बारे में खुफिया जानकारी मिली थी। खुफिया सूत्रों के आधार पर एसपी आशुतोष शेखर ने सर्च ऑपरेशन चलाने के लिए स्पेशल असॉल्ट टीम (सैट) की 57वीं बटालियन सहित एक पुलिस टीम को तैनात किया।

विज्ञापन
Jharkhand Police arrested PLFI area commander and other AK-47 other weapons seized
Police - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झारखंड पुलिस ने एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। दरअसल, शनिवार को पुलिस ने पश्चिमी सिंहभूम जिले से प्रतिबंधित संगठन पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएलएफआई) के एरिया कमांडर सहित दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। दोनों के पास से दो-दो एके-47 राइफल भी जब्त की गई है। 

विज्ञापन

खूफिया जानकारी के आधार पर एसपी ने गठित की टीम
पुलिस सूत्रों ने बताया कि गोईलकेरा और आनंदपुर थाना क्षेत्रों में पीएलएफआई एरिया कमांडर सोमा हेम्ब्रम उर्फ नाजोम की गतिविधियों के बारे में खुफिया जानकारी मिली थी। खुफिया सूत्रों के आधार पर एसपी आशुतोष शेखर ने सर्च ऑपरेशन चलाने के लिए स्पेशल असॉल्ट टीम (सैट) की 57वीं बटालियन सहित एक पुलिस टीम को तैनात किया। संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए एसपी शेखर ने बताया कि सूचना मिली थी कि हेम्ब्रम और उसके सहयोगी विकास परियोजनाओं को बाधित कर रहे थे और ठेकेदारों से पैसे वसूल रहे थे।

विज्ञापन

आरोपियों के कब्जे से भारी असलहा बरामद
पुलिस टीम ने गोईलकेरा थाना अंतर्गत चितिर जंगल में सघन तलाशी अभियान चलाया और हेम्ब्रम और उसके एक सहयोगी बिरसा खंडैयात को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से दो एके-47 राइफल, तीन मैगजीन, एके-47 की 88 राउंड गोलियां, .315 बोर राइफल और उनकी गोलियां, 50,000 रुपये नकद, एक लेवी रसीद, एक मोटरसाइकिल और छह मोबाइल फोन जब्त किए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed