फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   jharkhand palamu district communal tension stone pelting many injured section 144 implant

Jharkhand: शिवरात्रि के लिए तोरणद्वार बनाने को लेकर झारखंड के पलामू में भड़की हिंसा, शहर में धारा 144 लागू

Wed, 15 Feb 2023 05:29 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पलामू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पलामू Published by: नितिन गौतम Updated Wed, 15 Feb 2023 05:29 PM IST
सार

शिवरात्रि के लिए तोरणद्वार बनाने के मुद्दे पर विवाद हुआ। जिसके बाद दोनों तरफ से पथराव और आगजनी हुई, जिसमें कई लोग घायल हुए हैं। 

विज्ञापन
jharkhand palamu district communal tension stone pelting many injured section 144 implant
पलामू में धारा 144 लागू - फोटो : ANI

विस्तार

झारखंड के पलामू में दो समुदायों में विवाद के बाद हालात तनावपूर्ण हो गए। जिसके चलते शहर में धारा 144 लागू कर दी गई। खबर के अनुसार, शिवरात्रि के लिए तोरणद्वार बनाने के मुद्दे पर विवाद हुआ। जिसके बाद दोनों तरफ से पथराव और आगजनी हुई, जिसमें कई लोग घायल हुए हैं। खबर के अनुसार, पलामू के पानकी बाजार में एक समुदाय द्वारा शिवरात्रि के लिए तोरणद्वार बनाया जा रहा था। जिसे लेकर दूसरे समुदाय से विवाद हो गया और देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि दोनों तरफ से पथराव और आगजनी शुरू हो गई। पथराव में छह लोगों के घायल होने की खबर है। सूचना के बाद तीन पुलिस थानों की टीमें मौके पर पहुंची और हालात पर नियंत्रण किया। एहतियातन शहर में धारा 144 लागू कर दी गई है। एसपी सीके सिन्हा ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन


पलामू के पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) राज कुमार लाकड़ा ने बताया कि झड़प एक विवाद के बाद हुई। उस विवाद में आगामी शिवरात्रि उत्सव के लिए स्थापित स्वागत द्वार को नुकसान पहुंचाने को लेकर ईंट-पत्थरबाजी और एक-दूसरे पर लाठियों से हमला किया गया। आईजीपी ने बताया कि दोनों समुदाय के कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन


आरोप है कि तोरण द्वार लागने के दौरान पास की मस्जिद से पत्थर फेंके गए। जिसके बाद पत्थरबाजी शुरू हुई। कई दुकानों में तोड़फोड़ की गई। पत्थरबाजी में कुछ पुलिसकर्मियों के भी घायल होने की खबर है। डीसी पलामू के मुताबिक, पूरे क्षेत्र में इंटरनेट सेवा भी बंद कर दी गई है। बताया जा रहा है कि पेट्रोल बम से भी हमला किया गया। हालांकि पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की। कई दुकानों में आगजनी भी की गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हालात को देखते हुए पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और हालात को नियंत्रित किया। पूरा इलाका छावनी में तब्दील कर दिया गया है। कई अधिकारी इलाके में ही कैंप कर रहे हैं। दोनों पक्षों से बातचीत की जा रही है। फिलहाल हालात तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रण में हैं।   
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed