फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand NGO director sexually abuses female nursing institute students for taking tolerance test arrested

यौन शोषण: छात्राओं के सब्र की परीक्षा लेने की बात कहकर उनके कपड़ों में डालता था हाथ, गिरफ्तार

Sun, 14 Mar 2021 12:32 PM IST
प्रियंका तिवारी न्यूज डेस्क, अमर अजाला, खूंटी
न्यूज डेस्क, अमर अजाला, खूंटी Published by: प्रियंका तिवारी Updated Sun, 14 Mar 2021 12:32 PM IST
सार

  • एनजीओ निदेशक छात्राओं से करता था छेड़छाड़
  • छात्राओं ने सामाजिक कार्यकर्ता को सुनाई अपनी पीड़ा
  • सोशल ऐक्टिविस्ट लक्ष्मी बखला ने राज्यपाल को लिखा पत्र

विज्ञापन
Jharkhand NGO director sexually abuses female nursing institute students for taking tolerance test arrested
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

झारखंड से एक बेहद गंभीर और चौंका देने वाला मामला सामने आया है। दरअसल, यहां एक गैर-सरकारी संगठन (एनजीओ) के निदेशक को यौन शोषण के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। निदेशक पर आरोप है कि वह नर्सिंग की छात्राओं के सब्र की परीक्षा लेने के लिए उनका यौन शोषण करता था।

विज्ञापन


बता दें एनजीओ की ओर से राज्य के खूंटी जिले में चलाए जाने वाले नर्सिंग इंस्टिट्यूट की कई छात्राओं ने निदेशक पर यौन शोषण का आरोप लगाया था। पीड़ित लड़कियों ने बताया कि इंस्टिट्यूट के डायरेक्टर बबलू उर्फ परवेज आलम छात्राओं के सब्र की परीक्षा लेने की बात कहकर उन्हें पकड़ लेता था और अपने हाथ उनके कपड़ों में डालता था। 
विज्ञापन


जानकारी मिली है कि आरोपी परवेज आलम पिछले काफी समय से नर्सिंग छात्राओं को अपना शिकार बनाता आ रहा है। कुछ छात्राओं ने एक सामाजिक कार्यकर्ता को परवेज की बेशर्मी की कहानी बताई थी, जिसके बाद इस मामले का खुलासा हो सका। छात्राओं की शिकायत के आधार पर सोशल ऐक्टिविस्ट लक्ष्मी बखला ने इस संबंध में राज्यपाल को एक पत्र भी लिखा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद ब्लॉक डेवलेपमेंट ऑफिसर (बीडीओ) के अधीन जांच शुरू की गई और स्थानीय महिला थाने की एक टीम को भी इंस्टिट्यूट भेजा गया। जांच टीम ने अपनी रिपोर्ट खूंटी एसपी आशुतोष शेखर को भेज दी है और एनजीओ के डायरेक्टर को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed