फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand News: Leader of Opposition Babulal Marandi furious over water crisis in Silli

Jharkhand News: सिल्ली में जल संकट पर भड़के नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, सीएम सोरेन पर लगाया गंभीर आरोप

Sat, 24 May 2025 03:18 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: शबाहत हुसैन Updated Sat, 24 May 2025 03:18 PM IST
सार

Jharkhand: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने राजधानी रांची के सिल्ली प्रखंड में उत्पन्न जल संकट को लेकर राज्य सरकार पर कड़ा प्रहार किया है। उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर कमीशन लेने का गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार की लापरवाही के चलते आम जनता को बुनियादी जरूरतों के लिए जूझना पड़ रहा है।

विज्ञापन
Jharkhand News: Leader of Opposition Babulal Marandi furious over water crisis in Silli
नेता प्रतिपक्ष और सीएम सोरेन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बाबूलाल मरांडी ने सिल्ली क्षेत्र की कुछ तस्वीरें अपने सोशल मीडिया हैंडल ‘एक्स’ पर साझा करते हुए लिखा कि रांची जिले के सिल्ली में जल संकट की स्थिति बेहद चिंताजनक और शर्मनाक है। उन्होंने रांची के उपायुक्त से इस गंभीर स्थिति पर अविलंब संज्ञान लेने और आवश्यक कदम उठाने की अपील की है। मरांडी ने आरोप लगाया कि जल आपूर्ति योजनाओं में भारी भ्रष्टाचार हुआ है और कई योजनाएं सिर्फ कागजों पर चल रही हैं। उन्होंने सवाल किया कि जब राज्य के कोष से करोड़ों रुपये की योजनाएं चलाई जा रही हैं, तो फिर लोगों को पीने के पानी के लिए क्यों तरसना पड़ रहा है?
विज्ञापन


राजनीतिक पृष्ठभूमि में उठाया गया मुद्दा
विशेषज्ञों का मानना है कि मरांडी द्वारा उठाया गया यह मुद्दा न सिर्फ आम जनभावनाओं से जुड़ा है, बल्कि आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए एक रणनीतिक कदम भी हो सकता है। जल संकट जैसे बुनियादी विषयों पर विपक्षी दलों का मुखर होना सत्तारूढ़ सरकार के लिए दबाव का कारण बन सकता है।
विज्ञापन


पढ़ें: कैंसर पीड़ित ने पूरे परिवार के साथ की आत्महत्या, जमशेदपुर में कराना था कीमोथेरेपी; तभी लगा ली फांसी
विज्ञापन
विज्ञापन


सिल्ली में हालात बेहद खराब
स्थानीय निवासियों का कहना है कि पिछले कई हफ्तों से इलाके में जल आपूर्ति बाधित है। टैंकरों के भरोसे लोग पानी की जरूरतें पूरी कर रहे हैं। कई गांवों में हैंडपंप भी जवाब दे चुके हैं, जिससे महिलाओं और बच्चों को मीलों दूर जाकर पानी लाना पड़ रहा है।




सरकार में मौजूद नेताओं एवम अधिकारियों के प्रतिक्रिया का इंतजार
अब सबकी निगाहें राज्य सरकार और जिला प्रशासन की ओर हैं कि इस आरोपों और समस्या पर किस तरह की प्रतिक्रिया दी जाती है। जल संकट जैसे मुद्दे पर त्वरित और ठोस कार्रवाई की उम्मीद स्थानीय लोगों को है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed