फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand News Landslide in Hazaribagh part of Babhanbe mountain fell

Jharkhand News : हजारीबाग में भूस्खलन, भरभराकर गिरा पहाड़ का हिस्सा; इलाके में मची अफरातफरी

Mon, 11 Aug 2025 02:16 PM IST
तरुणेंद्र चतुर्वेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: तरुणेंद्र चतुर्वेदी Updated Mon, 11 Aug 2025 02:16 PM IST
सार

Landslide In Jharkhand, Hazaribagh : देखते ही देखते पहाड़ का एक हिस्सा बारिश में भरभराकर एक दम से गिर गया। इसका लाइव वीडियो भी सामने आया है। हालांकि, राहत वाली बात यह रही कि इस दौरान कोई जनहानि नहीं हुई है।

विज्ञापन
Jharkhand News Landslide in Hazaribagh part of Babhanbe mountain fell
हजारीबाग जिले के प्रसिद्ध बभनबे पहाड़ का एक हिस्सा भरभराकर गिरता हुआ। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Jharkhand News In Hindi : झारखंड के कई जिलों में लगातार हो रही भारी बारिश का असर अब पहाड़ों पर भी दिखने लगा है। हजारीबाग जिले के प्रसिद्ध बभनबे पहाड़ का एक हिस्सा सोमवार को तेज बारिश के कारण भूस्खलन से भरभराकर गिर गया। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पिछले कई दिनों से जारी मूसलाधार बारिश ने पहाड़ की मिट्टी को कमजोर कर दिया था, जिसके चलते चट्टानें दरक कर नीचे आ गईं। इस दौरान आसपास के क्षेत्र में अफरा तफरी मच गई। पहाड़ का गिरते हुए का एक वीडियो भी सामने आया है। तस्वीरों को देखकर अनुमान लगाया जा सकता है कि मंजर कैसा रहा होगा। जिस वक्त पहाड़ गिर रहा था, वहां से कुछ दूरी पर दो बाइक में तीन से चार युवक सड़क पर खड़े हुए थे। युवकों ने पहाड़ के गिरते हुए का वीडियो अपने मोबाइल फोन पर कैद कर लिया। लाइव रिकॉर्ड वीडियो में एक दम से पहाड़ भरभराकर गिरते हुए 
विज्ञापन


जिला प्रशासन ने घटना के बाद लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। खासकर पहाड़ों की तलहटी में बसे घरों और जर्जर मकानों में रह रहे लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने का निर्देश दिया गया है। मौसम विभाग ने भी अगले कुछ दिनों तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की है, जिससे भूस्खलन का खतरा और बढ़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपील : पहाड़ों की तरफ से जाने से बचें

बारिश के मौसम को देखते हुए प्रशासन ने लोगों आम लोगों को सलाह दी है कि वो ऐसे वक्त में पहाड़ों की तरफ जाने से बचें। क्योंकि बारिश में पहाड़ों में मिट्टी का कटाव बढ़ जाता है, जिसकी वजह से पहाड़ों के गिरने का खतरा और अधिक बढ़ जाता है। 

ये भी पढ़ें- बिहार के जयकारे : आइए न हमरा बिहार में... गीत पर अमेरिका में कार्यक्रम, राज्य के प्रतीकों के प्रति सम्मान
ये भी पढ़ें-  Jharkhand News: सारंडा जंगल में सुरक्षाबलों ने नाकाम की उग्रवादियों की साजिश, पांच किलो का IED बम किया नष्ट
ये भी पढ़ें- SC: 'आवारा कुत्तों को पकड़कर शेल्टर में रखें, अड़ंगा डालने वालों पर कार्रवाई करें', सुप्रीम कोर्ट का निर्देश


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed