{"_id":"68a88f9e19d2c2e042012080","slug":"jharkhand-news-horrific-road-accident-in-latehar-two-youths-die-tragically-in-bus-and-bike-collision-2025-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jharkhand News: तेज रफ्तार बस में घुसी बुलेट बाइक, भीषण टक्कर में दो युवकों की मौत; हेलमेट भी न बचा सके जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jharkhand News: तेज रफ्तार बस में घुसी बुलेट बाइक, भीषण टक्कर में दो युवकों की मौत; हेलमेट भी न बचा सके जान
Fri, 22 Aug 2025 09:11 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची/लातेहार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची/लातेहार
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Fri, 22 Aug 2025 09:11 PM IST
सार
Jharkhand News: चश्मदीदों ने बताया कि बस की रफ्तार काफी तेज थी। जैसे ही दोनों वाहन आमने-सामने आए, भीषण टक्कर हो गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि बुलेट बाइक बस के अगले हिस्से में फंस गई और बाइक सवार दोनों युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
भीषण सड़क हादसे के बाद क्षतिग्रस्त बस और बाइक, सड़क किनारे पड़े मृतक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
झारखंड के लातेहार जिले में शुक्रवार को एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ। मनिका थाना क्षेत्र के देवबार मोड़ के पास एक बस (जेएच 01 सीसी 8829) और बुलेट बाइक (जेएच 03 एएन 9529) के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि बाइक सवार दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- Jharkhand Assembly Session: शिबू सोरेन को भारत रत्न पर सत्ता-विपक्ष की दुर्लभ सहमति, लेकिन टकराव बरकरार!
विज्ञापन
एक मृतक की हुई पहचान, दूसरा अब भी अज्ञात
पुलिस को मृतक युवकों में से एक के पास से ड्राइविंग लाइसेंस बरामद हुआ है। उसके अनुसार मृतक का नाम अब्दुल हासिम सर्वर है, जो उन्नति विहार अंबेडकर सिटी सेक्टर-123, उत्तर प्रदेश का निवासी था। वहीं दूसरे युवक की पहचान अब तक नहीं हो पाई है। बताया जा रहा है कि दोनों युवक डालटनगंज की ओर से रांची की तरफ जा रहे थे, जबकि बस सवारी लेकर रांची से डालटनगंज की ओर आ रही थी।
विज्ञापन
टक्कर के बाद बुलेट बस में फंसी, मौके पर मौत
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बस की रफ्तार काफी तेज थी। जैसे ही दोनों वाहन आमने-सामने आए, भीषण टक्कर हो गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि बुलेट बाइक बस के अगले हिस्से में फंस गई और बाइक सवार दोनों युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। दोनों युवकों ने हेलमेट पहन रखे थे, लेकिन टक्कर की तीव्रता इतनी ज्यादा थी कि उनकी जान नहीं बच सकी।
यह भी पढ़ें- Jharkhand News: अब बालू माफियाओं की टूटेगी कमर, भरेगा सरकार का खजाना; रांची में 19 बालू घाटों की नीलामी जल्द
पुलिस ने शव भेजा पोस्टमार्टम के लिए
घटना की सूचना मिलते ही मनिका थाना प्रभारी शशि कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर लातेहार सदर अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मनिका थाना प्रभारी ने बताया कि बस और बाइक दोनों जब्त कर लिए गए हैं और मामले की जांच की जा रही है।