फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शहीद सिदो-कान्हू जयंती: हेमंत सोरेन ने सिदो-कान्हू मुर्मू जयंती पर वीर सपूतों को किया नमन, वंशजों से की भेंट

Fri, 11 Apr 2025 06:49 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: अरविंद कुमार Updated Fri, 11 Apr 2025 06:49 PM IST
सार

Martyr Sido-Kanhu Jayanti: सिदो-कान्हू मुर्मू जयंती के अवसर पर आयोजित विशेष कार्यक्रम में भाग लेने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपनी पत्नी एवं विधायक कल्पना सोरेन के साथ भोगनाडीह पहुंचे। हेलीपैड पर जिला प्रशासन द्वारा उनका पारंपरिक स्वागत किया गया।

विज्ञापन
Ranchi Martyr Sido-Kanhu Jayanti Hemant Soren paid tribute to brave sons met descendants
नमन करते हुए - फोटो : अमर उजाला

झारखंड के वीर शहीद सिदो-कान्हू मुर्मू जयंती आज राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में मनाई जा रही है। झारखंड अपने वीर स्वतंत्रता सेनानियों को याद कर रहा है। इसी बीच सिदो-कान्हू मुर्मू पार्क भोगनाडीह, बरहेट, साहिबगंज में स्थित अमर वीर शहीद सिदो-कान्हू, चांद-भैरव एवं वीरांगना फूलो-झानो की प्रतिमा पर राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और गांडेय विधायक कल्पना सोरेन ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

Ranchi Martyr Sido-Kanhu Jayanti Hemant Soren paid tribute to brave sons met descendants
वीर शहीद स्थल पर सीएम - फोटो : अमर उजाला

झारखंड सरकार शहीदों के सम्मान के लिए अग्रसर : हेमंत सोरेन
सिद्धू कान्हु को नमन कर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा, झारखंड अपने स्वतंत्रता सेनानियों को कभी भूलेगा नहीं। आज वीर शहीद सिद्धू कान्हु को हम याद कर रहे हैं। उनकी जयंती में हर युवा को प्रण लेना चाहिए, अपने राज्य के लिए कुछ कर दिखाने का। झारखंड सरकार शहीदों के उचित सम्मान के लिए अग्रसर है और इस दिशा में कई कार्य भी की जा रही है।

यह भी पढ़ें: सीएम सोरेन से युवा इंडिया ट्रस्ट की टीम ने की मुलाकात, मुख्यमंत्री बोले- हर कदम पर हम देंगे साथ

शहीद स्थल पहुंचकर मुख्यमंत्री ने सिद्धू कान्हु को नमन किया
सिद्धू कान्हु के जयंती के अवसार पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन ने शहीद स्थल, पंचकठिया, बरहेट, साहिबगंज में पारंपरिक विधि-विधान से पूजा कर अमर वीर शहीद सिदो-कान्हू को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित किया।

Ranchi Martyr Sido-Kanhu Jayanti Hemant Soren paid tribute to brave sons met descendants
भ्रमण करते हुए सीएम सहित अन्य लोग - फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री तीन जिलों को देंगे 437.85 करोड़ की सौगात
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सिद्धू कान्हु जयंती पर संताल परगना के साहिबगंज, पाकुड़ व गोड्डा जिले के लोगों को 437.85 करोड़ के विकास योजनाओं की सौगात देने का फैसला किया है। विधानसभा चुनाव में किए गए वादों को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री का पूरा फोकस विकास पर होगा। मुख्यमंत्री जिलेवासियों को डीएमएफटी, बाल विकास व सामाजिक सुरक्षा, उच्च शिक्षा व कौशल विकास, कल्याण, अनाबद्ध व विभागीय मद से होने वाली विकास योजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन करेंगे।

यह भी पढ़ें: प्रदेश में खेल सुविधाओं को मिलेगी रफ्तार, मंत्री सुदिव्य कुमार ने किया खेल परिसरों का निरीक्षण

मुख्यमंत्री साहिबगंज जिला में 8511.740 लाख रुपए से 78 योजनाओं का शिलान्यास एवं करीब 12256.700 लाख रुपए से 59 योजनाओं का उदघाटन करेंगे। पाकुड़ जिले का 2032.495 लाख रुपए से 40 योजनाओं का शिलान्यास व करीब 8001.673 लाख रुपए से 283 योजनाओं का उद्घाटन करेंगे। इसी प्रकार गोड्डा जिले का 11842.207 लाख रुपए से 28 योजनाओं का शिलान्यास व करीब 1140.945 लाख रुपए से 19 योजनाओं का उद्घाटन करेंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed