{"_id":"68753fc065820a22c40b3564","slug":"jharkhand-news-four-maoists-arrested-in-ranchi-for-demanding-1-crore-extortion-from-ccl-employee-2025-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jharkhand News: सीसीएल कर्मी से एक करोड़ की रंगदारी मांगने वाले चार माओवादी रांची से गिरफ्तार, हथियार बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jharkhand News: सीसीएल कर्मी से एक करोड़ की रंगदारी मांगने वाले चार माओवादी रांची से गिरफ्तार, हथियार बरामद
Mon, 14 Jul 2025 11:04 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
Published by: उदित दीक्षित
Updated Mon, 14 Jul 2025 11:04 PM IST
सार
सीसीएल कर्मी से एक करोड़ की रंगदारी मांगने वाले चार माओवादियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इनके पास से पिस्टल, कारतूस और पर्चे बरामद किए गए हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में माओवादी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सेंट्रल कोलफील्ड लिमिटेड (CCL) के महाप्रबंधक कार्यालय में कार्यरत एक कर्मचारी से एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने वाले चार माओवादियों को रांची पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उनके पास से पिस्तौल, पर्चे और जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। सोमवार को एसएसपी सह डीआईजी चंदन कुमार सिन्हा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि भाकपा माओवादी की कोयल-शंख जोनल कमेटी के सदस्य मनोजजी के नाम से यह रंगदारी मांगी गई थी। साथ ही चेतावनी दी गई थी कि 2 जुलाई तक लेवी नहीं देने पर जान से मार दिया जाएगा। इस संबंध में कोलकर्मी की लिखित शिकायत पर खलारी थाना में प्राथमिकी संख्या 46/25, दिनांक 7 जुलाई को BNS की धारा 308(2)/308(4) और 17 CLA एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: झारखंड के युवाओं को सेना भर्ती में मौका, 23 अगस्त से चार सितंबर को होगा आयोजन; क्या है तैयारी?
विज्ञापन
मामले की गंभीरता को देखते हुए खलारी डीएसपी के नेतृत्व में एक छापेमारी टीम गठित की गई। यह टीम लगातार माओवादियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही थी। इसी क्रम में 14 जुलाई की मध्य रात्रि को सूचना मिली कि भाकपा माओवादी के 4-5 सदस्य बक्सी बंगला चट्टी नदी के पास ठेकेदारों, व्यापारियों और ईंट भट्टा मालिकों से लेवी वसूलने के लिए जुटे हैं। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इलाके की घेराबंदी कर दी। माओवादी भागने की कोशिश करने लगे, लेकिन सशस्त्र बलों की मदद से चार को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार किए गए योगेंद्र गंझू उर्फ पवन जी के पास एक लोडेड देशी पिस्तौल और तीन जिंदा कारतूस, मुकेश गंझू के पास लेवी वसूली में प्रयुक्त रेडमी कंपनी का मोबाइल और सिम कार्ड, मन्नू गंझू के पास भाकपा माओवादी का लेटर पैड बरामद हुआ।
ये भी पढ़ें: पलामू में जमीन विवाद को लेकर दो गुटों में हिंसक झड़प, दो महिलाओं सहित पांच लोग घायल
पूछताछ में योगेंद्र गंझू उर्फ पवन जी ने बताया कि वह वर्ष 2006 में माओवादी संगठन से जुड़ा था और उसी वर्ष उसे गारू-सर्जू क्षेत्र का एरिया कमांडर बनाया गया। 2009 में उसे सब-जोनल कमांडर बना दिया गया। वह 2006 में गारू थाना क्षेत्र के केस में जेल गया और 2008 में छूटने के बाद फिर संगठन से जुड़ गया। 2012 में रातू थाना क्षेत्र से फिर गिरफ्तार हुआ और 2022 में जेल से रिहा हुआ। रिहाई के बाद वह पार्टी से दूरी बनाकर कोर्ट में पेशी पर जाता रहा, लेकिन पैसे की तंगी और कोयल-शंख क्षेत्र के जोनल कमांडर रविंद्र गंझू के निष्क्रिय हो जाने के बाद उसने मुकेश, मन्नू और राजकुमार नाहक के साथ मिलकर फिर से संगठन को खड़ा करने का प्रयास शुरू किया। इस दौरान इन्होंने क्षेत्र के व्यवसायियों, ठेकेदारों, क्रशर मालिकों और ईंट भट्टा मालिकों को धमकाकर लेवी वसूलना शुरू किया। पवन जी कई बार पुलिस मुठभेड़ों में शामिल रहा है। गारू (लातेहार) थाना क्षेत्र के कटिया जंगल में हुई मुठभेड़ में पुलिसकर्मी शहीद हुए थे। उसी दौरान वह सेंट्रल कमिटी के सदस्य अरविंद जी के कहने पर मृत पुलिसकर्मी के पेट में बम लगाने वाले एक्सपर्ट को लेकर कटिया जंगल पहुंचा था।