फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand News: CM Hemant Soren inaugurated the Rinpas centenary celebrations

Jharkhand News: रिनपास शताब्दी समारोह का सीएम हेमंत सोरेन ने किया उद्घाटन, अन्य मंत्री भी रहे शामिल

Thu, 04 Sep 2025 06:35 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 04 Sep 2025 06:35 PM IST
सार

 Jharkhand: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने टेली मेंटल हेल्थ (वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग) सेवा और डिजिटल एकेडमी का शुभारंभ किया। इसके साथ ही रिनपास पर आधारित डाक टिकट भी जारी किया गया।

विज्ञापन
Jharkhand News: CM Hemant Soren inaugurated the Rinpas centenary celebrations
कार्यक्रम में मौजूद सीएम सोरेन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झारखंड सरकार के अधीन मानसिक स्वास्थ्य संस्थान रांची तंत्रिका मनोचिकित्सा एवं संबद्ध विज्ञान संस्थान (रिनपास) ने अपनी स्थापना का 100 वर्ष पूरा कर लिया है। शताब्दी समारोह का उद्घाटन गुरुवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किया। कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी, कांके विधायक सुरेश कुमार बैठा विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद थे। वहीं पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय और कांग्रेस नेता राजेश ठाकुर भी समारोह में शामिल हुए।

विज्ञापन

समारोह की शुरुआत दीप प्रज्वलन से हुई। इस अवसर पर निमहांस (बेंगलुरु) की निदेशक डॉ. प्रतिमा मूर्ति, स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह, विकास आयुक्त सह अध्यक्ष प्रबंधकारिणी समिति रिनपास अविनाश कुमार तथा रिनपास निदेशक डॉ. अमूल रंजन सिंह ने अपने विचार रखे।

विज्ञापन


पढ़ें:  जमशेदपुर में दिनदहाड़े 30 लाख की लूट, व्यापारी पर फायरिंग; वारदात सीसीटीवी में कैद

विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने टेली मेंटल हेल्थ (वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग) सेवा और डिजिटल एकेडमी का शुभारंभ किया। इसके साथ ही रिनपास पर आधारित डाक टिकट भी जारी किया गया। अतिथियों द्वारा संस्थान की 100 वर्ष की यात्रा पर बनी डॉक्यूमेंट्री और स्मारिका का विमोचन किया गया। इस मौके पर रिनपास के सेवानिवृत्त निदेशकों और प्राध्यापकों को सम्मानित भी किया गया।

इसके बाद आयोजित तकनीकी सत्र में देश-विदेश से आए मेंटल हेल्थ प्रोफेशनल्स ने व्याख्यान दिया। इंग्लैंड के नेशनल हेल्थ साइंसेज के डिप्टी मेडिकल डायरेक्टर डॉ. बक्सी नीरज प्रसाद सिन्हा ने रोडमैप ऑफ साइकियाट्री : पास्ट, प्रेजेंट एंड फ्यूचर विषय पर व्याख्यान प्रस्तुत किया। इसके अतिरिक्त निमहांस बेंगलुरु के प्रो. देवव्रत कुमार, तेजपुर की प्रो. सोनिया पी. देउरी, आईएचबीएएस नई दिल्ली के पूर्व निदेशक डॉ. निमेश देसाई और फ्रांस की डॉ. जूली गलैंड सहित अन्य विशेषज्ञों ने भी संबोधन किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed