फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Closure of the main entrance at Ranchi railway station to lead to route changes

झारखंड: रांची रेलवे स्टेशन का मुख्य द्वार बंद होने से बदलेगा रास्ता, कई इलाकों के यात्रियों को होगी परेशानी

Wed, 28 Oct 2026 08:29 PM IST
राँची ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: राँची ब्यूरो Updated Wed, 28 Oct 2026 08:29 PM IST
सार

नए प्रवेश द्वार से  डोरंडा, हिनू, एयरपोर्ट, बिरसा चौक और धुर्वा की ओर से आने वाले यात्रियों को सुविधा मिलने की उम्मीद है। वहीं, कोकर, बूटी मोड़, खेलगांव, हरमू और किशोरगंज समेत शहर के अन्य इलाकों से आने वाले यात्रियों को राजेंद्र चौक होकर जाना पड़ेगा।

विज्ञापन
Closure of the main entrance at Ranchi railway station to lead to route changes
रांची रेलवे स्टेशन का नव निर्मित फ्रंट गेट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रांची रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास कार्य के तहत एक नवंबर से प्लेटफॉर्म नंबर-1 की ओर से यात्रियों के प्रवेश पर रोक लग जाएगी। इसके बाद प्लेटफॉर्म नंबर-6 की ओर बने नए प्रवेश द्वार से यात्रियों को स्टेशन में प्रवेश करना होगा। करीब 447 करोड़ रुपये की लागत से स्टेशन का पुनर्विकास किया जा रहा है। नए प्रवेश द्वार के शुरू होने से शहर के अलग-अलग इलाकों से आने वाले यात्रियों के रास्ते बदल जाएंगे।

विज्ञापन


नए प्रवेश द्वार से दोरंडा, हिनू, एयरपोर्ट, बिरसा चौक और धुर्वा की ओर से आने वाले यात्रियों को सुविधा मिलने की उम्मीद है। वहीं, कोकर, बूटी मोड़, खेलगांव, हरमू और किशोरगंज समेत शहर के अन्य इलाकों से आने वाले यात्रियों को स्टेशन पहुंचने के लिए दोरंडा और राजेंद्र चौक की ओर से जाना पड़ सकता है। इससे उनकी दूरी बढ़ने के साथ रास्ते में जाम की समस्या भी हो सकती है।
विज्ञापन


पढे़ं: विधायक अनंत सिंह की सदस्यता पर बढ़ा सियासी सस्पेंस, जदयू की सिफारिश पर विधानसभा अध्यक्ष ने कही बड़ी बात
विज्ञापन
विज्ञापन


रांची रेलवे स्टेशन का कायाकल्प अंतिम चरण में है। पुनर्विकास के तहत स्टेशन को आधुनिक स्वरूप दिया जा रहा है। नए प्रवेश द्वार पर यात्रियों की सुविधा के लिए प्लेटफॉर्म टिकट की मशीनें भी लगाई गई हैं। इससे टिकट लेने में आसानी होगी और भीड़ प्रबंधन में मदद मिलेगी। रेलवे स्टेशन पर प्रवेश और निकास की व्यवस्था को बेहतर बनाने के साथ यात्रियों के लिए आधुनिक सुविधाएं विकसित की जा रही हैं। नए भवन और आकर्षक डिजाइन से स्टेशन का स्वरूप पूरी तरह बदलने की उम्मीद है।

पुराने प्रवेश द्वार को बंद करने के बाद प्लेटफॉर्म नंबर-1 के क्षेत्र में भी सुंदरीकरण का काम किया जाएगा। हालांकि, नए मार्ग के कारण शहर के किन इलाकों के यात्रियों की दूरी कितनी बढ़ेगी, यह निर्धारित मार्ग व्यवस्था पर निर्भर करेगा। ऐसे में यात्रियों को सलाह है कि ट्रेन पकड़ने के लिए घर से निकलते समय अतिरिक्त समय लेकर चलें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed