फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   MBBS seats in Jharkhand have nearly tripled over seven years—from 580 in 2019-20 to 1,650 in 2026-27.

झारखंड: प्रदेश में सात साल में करीब तीन गुनी हुईं एमबीबीएस की सीटें, 580 से बढ़कर 1,650 पहुंचा आंकड़ा

Wed, 28 Oct 2026 06:43 PM IST
राँची ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: राँची ब्यूरो Updated Wed, 28 Oct 2026 06:43 PM IST
सार

झारखंड में चिकित्सा शिक्षा का तेजी से विस्तार हुआ है। सरकारी और निजी मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस की सीटें 2019-20 के 580 से बढ़कर 2026-27 में 1,650 हो गई हैं। इससे विद्यार्थियों के लिए चिकित्सा शिक्षा के अवसर बढ़े हैं।

विज्ञापन
MBBS seats in Jharkhand have nearly tripled over seven years—from 580 in 2019-20 to 1,650 in 2026-27.
सांकेतिक - फोटो : AI

विस्तार

झारखंड में चिकित्सा शिक्षा के विस्तार की दिशा में पिछले सात वर्षों में उल्लेखनीय प्रगति हुई है। राज्य के सरकारी और निजी मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस की सीटें वित्तीय वर्ष 2019-20 में 580 थीं, जो 2026-27 में बढ़कर 1,650 हो गई हैं। इस तरह सीटों की संख्या में करीब तीन गुनी वृद्धि हुई है। इससे राज्य के विद्यार्थियों के लिए चिकित्सा शिक्षा के अवसर बढ़े हैं।

विज्ञापन

वित्तीय वर्ष 2019-20 में धनबाद के शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल और जमशेदपुर के एमजीएम मेडिकल कॉलेज में 50-50 सीटें थीं। वहीं, दुमका के फूलो झानो मेडिकल कॉलेज, पलामू के मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज और हजारीबाग के शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज में 100-100 सीटें उपलब्ध थीं। रांची स्थित राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) में एमबीबीएस की 180 सीटें थीं।

विज्ञापन

वित्तीय वर्ष 2026-27 में शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज की सीटें बढ़कर 100 हो गई हैं, जबकि एमजीएम मेडिकल कॉलेज में 150 सीटें उपलब्ध हैं। रिम्स में भी सीटों की संख्या 180 से बढ़कर 250 पहुंच गई है। वहीं, दुमका, पलामू और हजारीबाग के मेडिकल कॉलेजों में 100-100 सीटें बरकरार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: चक्रवात अर्नब के चलते स्कूलों में छुट्टी: रांची में 29 अक्तूबर तक विद्यालय बंद, इन जगहों पर भी रहेगी छुट्टी

निजी मेडिकल कॉलेजों के विस्तार से भी एमबीबीएस की सीटों में वृद्धि हुई है। जमशेदपुर के मणिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज में 2021-22 में 150 सीटों के साथ पढ़ाई शुरू हुई थी। वहीं, 2022-23 में पलामू के लक्ष्मी चंद्रवंशी मेडिकल कॉलेज में 100 सीटें उपलब्ध हुईं। सरायकेला के नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल ने 2025-26 में 100 सीटों के साथ पढ़ाई शुरू की।

वर्तमान में मणिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की सीटें बढ़कर 250, लक्ष्मी चंद्रवंशी मेडिकल कॉलेज में 150 और नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में 200 हो गई हैं। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि चिकित्सा शिक्षा का विस्तार सरकार की प्राथमिकता है। वहीं, अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह ने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, बेहतर आधारभूत संरचना और चिकित्सकीय प्रशिक्षण को मजबूत करने पर जोर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed