फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand: Rs 30 lakh looted in broad daylight in Jamshedpur, firing on businessman

Jharkhand: जमशेदपुर में दिनदहाड़े 30 लाख की लूट, व्यापारी पर फायरिंग; वारदात सीसीटीवी में कैद

Thu, 04 Sep 2025 06:28 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमशेदपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमशेदपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 04 Sep 2025 06:28 PM IST
सार

Jharkhand: इस सनसनीखेज वारदात की पूरी घटना पास के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। सूचना मिलते ही बिष्टुपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज खंगाला जा रहा है।

विज्ञापन
Jharkhand: Rs 30 lakh looted in broad daylight in Jamshedpur, firing on businessman
पुलिस घटनास्थल पर पहुंची - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जमशेदपुर में अपराधियों ने कानून-व्यवस्था को धता बताते हुए 24 घंटे के भीतर दूसरी बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। गुरुवार को शहर के व्यस्त इलाके बिष्टुपुर गुरुद्वारा बस्ती में बेखौफ अपराधियों ने कारोबारी साकेत अग्रवाल से 30 लाख रुपये लूट लिए।

विज्ञापन

वारदात के दौरान अपराधियों ने व्यापारी की आंखों में मिर्च पाउडर डालकर उन्हें असहाय कर दिया और रुपये से भरा बैग छीनकर फरार हो गए। बताया जाता है कि साकेत अग्रवाल बैंक से रुपये निकालकर अपने घर लौट रहे थे, तभी अपराधियों ने घेरकर हमला कर दिया।

विज्ञापन

मिर्च पाउडर डालने के बाद जब अपराधी भागने लगे तो साकेत अग्रवाल ने साहस दिखाते हुए उनका पीछा किया। इसी दौरान अपराधियों ने पिस्तौल निकालकर उन पर फायरिंग कर दी। गनीमत रही कि गोली व्यापारी को नहीं लगी और वे बाल-बाल बच गए।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: पूर्व मंत्री ने दलित पुलिसकर्मी को मारा थप्पड़ और दी गाली, ट्रैफिक जाम नहीं हटाने पर हुआ बवाल    

इस सनसनीखेज वारदात की पूरी घटना पास के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। सूचना मिलते ही बिष्टुपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज खंगाला जा रहा है और जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

गौरतलब है कि जमशेदपुर में 24 घंटे के भीतर यह दूसरी बड़ी आपराधिक घटना है। लगातार हो रही वारदातों ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। कारोबारी वर्ग समेत आम लोग भी सुरक्षा को लेकर दहशत में हैं और अपराधियों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं।

पुलिस का दावा है कि अपराधियों की पहचान जल्द कर ली जाएगी और इस वारदात का खुलासा शीघ्र होगा। फिलहाल, इस घटना से पूरे शहर में सनसनी फैल गई है और लोग कानून-व्यवस्था को लेकर चिंता जता रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed