फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand News: CM Hemant Soren garlanded late Durga Soren on his death anniversary

Jharkhand News: स्वर्गीय दुर्गा सोरेन की पुण्यतिथि पर सीएम हेमंत सोरेन ने किया माल्यार्पण, दी श्रद्धांजलि

Wed, 21 May 2025 02:45 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: शबाहत हुसैन Updated Wed, 21 May 2025 02:45 PM IST
सार

Jharkhand: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं विधायक कल्पना सोरेन ने आज झारखंड राज्य आंदोलन के अग्रणी नेता एवं पूर्व विधायक स्वर्गीय दुर्गा सोरेन की पुण्यतिथि के अवसर पर उनके स्मारक स्थल पर पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद महुआ माजी, झामुमो के केंद्रीय महासचिव विनोद पांडेय एवं सुप्रियो भट्टाचार्य भी उपस्थित थे।

विज्ञापन
Jharkhand News: CM Hemant Soren garlanded late Durga Soren on his death anniversary
सीएम हेमंत सोरेन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झारखंड को बिहार से अलग राज्य बनाने के संघर्ष में दीशोम गुरु शिबू सोरेन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने वाले स्व. दुर्गा सोरेन की 15वीं पुण्यतिथि आज पूरे राज्य में श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन लोवाडीह, नामकुम स्थित उनके स्मारक स्थल पर पहुंचे और प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन


दादा दुर्गा सोरेन का जीवन हमारे लिए प्रेरणास्त्रोत है– हेमंत सोरेन
श्रद्धांजलि अर्पित करने के पश्चात मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि झारखंड राज्य आंदोलन के महान योद्धा, समाजसेवी और क्रांतिकारी स्वर्गीय दुर्गा सोरेन को उनकी पुण्यतिथि पर शत-शत नमन। उनका जीवन संघर्ष, समर्पण और सेवा की मिसाल रहा है। वे सदैव गरीबों, वंचितों, आदिवासियों और शोषितों की आवाज बने रहे। झारखंड राज्य की स्थापना में उनका योगदान अमिट है, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। उनकी विचारधारा और सिद्धांत आज भी हम सभी के लिए प्रेरणा हैं।
विज्ञापन


पढ़ें:  बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय में प्रतिमा अनावरण, राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने किया नमन    
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री के साथ विधायक कल्पना सोरेन, राज्यसभा सांसद महुआ माजी, झामुमो के केंद्रीय महासचिव विनोद पांडेय और वरिष्ठ नेता सुप्रियो भट्टाचार्य भी श्रद्धांजलि देने पहुंचे। सभी ने स्व. दुर्गा सोरेन के योगदान को याद करते हुए उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed