फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand News: Bridge on Khunti-Simdega road collapsed due to heavy rain

Jharkhand News: भारी बारिश से खूंटी-सिमडेगा पथ पर बना पुल ध्वस्त, आवागमन हुआ बाधित

Thu, 19 Jun 2025 04:12 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 19 Jun 2025 04:12 PM IST
सार

डाइवर्सन टूटने से हेसेल, माहिल, जोबे समेत आसपास के कई गांवों का पेलौल से सीधा संपर्क कट गया है। अब ग्रामीणों को पेलौल पहुंचने के लिए चार से पांच किलोमीटर लंबा रास्ता तय करना पड़ रहा है, जो दुलुवा होते हुए गुजरता है।

विज्ञापन
Jharkhand News: Bridge on Khunti-Simdega road collapsed due to heavy rain
डायवर्सन टूटा से आवागमन बाधित - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। अधिकांश नदियां उफान पर हैं और कई स्थानों पर पुल-पुलिया क्षतिग्रस्त होने की खबरें सामने आ रही हैं। खूंटी जिले के मुरहू थाना क्षेत्र अंतर्गत हेसेल और पेलौल गांवों के बीच नदी पर बना अस्थायी डाइवर्सन गुरुवार को तेज जलप्रवाह में बह गया।

विज्ञापन

दरअसल, खूंटी-सिमडेगा पथ पर पेलौल और बिचना के बीच स्थित उच्च स्तरीय पुल के क्षतिग्रस्त होने के बाद छोटी गाड़ियों के लिए यह डाइवर्सन एक वैकल्पिक मार्ग के रूप में उपयोग में लाया जा रहा था। लेकिन बारिश के कारण इसकी कमजोर संरचना टिक नहीं सकी और यह भी बह गया।

विज्ञापन

डाइवर्सन टूटने से हेसेल, माहिल, जोबे समेत आसपास के कई गांवों का पेलौल से सीधा संपर्क कट गया है। अब ग्रामीणों को पेलौल पहुंचने के लिए चार से पांच किलोमीटर लंबा रास्ता तय करना पड़ रहा है, जो दुलुवा होते हुए गुजरता है। इस बदलाव का सबसे ज्यादा असर कैथरिन और बिचना के स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों पर पड़ा है, जिन्हें अब रोजाना लंबा और जोखिम भरा रास्ता तय करना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: 20 जून को होगी कैबिनेट की बैठक, कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

वहीं, खेतों तक जाने के लिए इस मार्ग का उपयोग करने वाले किसानों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खेतों तक आवाजाही बाधित होने से खेती-किसानी पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका है। ग्रामीणों का आरोप है कि पुल निर्माण की धीमी गति और डाइवर्सन की खराब गुणवत्ता ही इस संकट की मुख्य वजह है। पुल टूटने की सूचना पर राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग (एनएच) के अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। साथ ही वैकल्पिक मार्गों की संभावनाएं तलाशने का प्रयास शुरू कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed