{"_id":"68b17be6b342b3b0fe01adfe","slug":"jharkhand-news-bjp-reacts-over-abusive-words-against-pm-modi-says-congress-does-not-have-values-in-its-dna-2025-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jharkhand News: पीएम मोदी के खिलाफ अपशब्दों पर सियासत गर्म, भाजपा बोली- कांग्रेस के DNA में नहीं हैं संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jharkhand News: पीएम मोदी के खिलाफ अपशब्दों पर सियासत गर्म, भाजपा बोली- कांग्रेस के DNA में नहीं हैं संस्कार
Fri, 29 Aug 2025 03:37 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Fri, 29 Aug 2025 03:37 PM IST
सार
Ranchi News: सांसद दीपक प्रकाश ने कहा कि पीएम मोदी केवल भारत ही नहीं बल्कि दुनिया के सर्वमान्य नेता हैं। यात्रा के दौरान उनके साथ-साथ उनकी दिवंगत मां के खिलाफ भी जिस प्रकार की भाषा का इस्तेमाल किया गया, उसने पूरे देश की 140 करोड़ जनता को शर्मसार कर दिया है।
विज्ञापन
राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिहार में कांग्रेस नेतृत्व में निकाली जा रही वोट अधिकार यात्रा को लेकर अब राजनीति गरमा गई है। इस यात्रा के दौरान देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अपशब्द बोले जाने का मामला सामने आने के बाद भाजपा ने कांग्रेस और इंडिया गठबंधन पर कड़ा रुख अपनाया है। राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश ने इस घटनाक्रम की कड़ी निंदा करते हुए कांग्रेस पर जमकर हमला बोला।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- Jharkhand: हथियारों संग पीएलएफआई के चार उग्रवादी गिरफ्तार, कुख्यात बिरसा पान भी शामिल
विज्ञापन
‘140 करोड़ जनता को शर्मसार किया गया’
सांसद दीपक प्रकाश ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केवल भारत ही नहीं बल्कि दुनिया के सर्वमान्य नेता हैं। यात्रा के दौरान उनके साथ-साथ उनकी दिवंगत मां के खिलाफ भी जिस प्रकार की भाषा का इस्तेमाल किया गया, उसने पूरे देश की 140 करोड़ जनता को शर्मसार कर दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के डीएनए में न तो संस्कार हैं और न ही राष्ट्रवाद।
विज्ञापन
‘भ्रष्टाचार से जुड़ी रही है कांग्रेस’
भाजपा सांसद ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि यह वही पार्टी है जिसने नेशनल हेराल्ड घोटाला किया और जिसके नेता राहुल गांधी बेल पर बाहर हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को अपने इस कृत्य पर शर्म आनी चाहिए।
‘जनता अब राहुल गांधी की बातों को महत्व नहीं देती’
दीपक प्रकाश ने कहा कि आज की तारीख में देश की जनता राहुल गांधी की बातों को गंभीरता से नहीं लेती। उन्होंने दावा किया कि बिहार में कांग्रेस की वोट अधिकार यात्रा पूरी तरह फ्लॉप हो रही है और जनता पीएम मोदी तथा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विकास कार्यों से प्रभावित है।
यह भी पढ़ें- Jharkhand: 'नहाने गए, लौटकर न आए...', मयूराक्षी नदी में चार किशोर डूबे, एक का शव बरामद
‘कांग्रेस डबल डिजिट में भी नहीं पहुंचेगी’
सांसद ने भविष्यवाणी करते हुए कहा कि आने वाले चुनाव में कांग्रेस की हालत इतनी खराब होगी कि पार्टी डबल डिजिट तक भी नहीं पहुंच पाएगी। उन्होंने कहा कि जनता अब कांग्रेस और इंडिया गठबंधन के झूठे वादों और अपमानजनक राजनीति को समझ चुकी है।