फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Four teenagers drowned in Mayurakshi river in Dumka, one body recovered

Jharkhand: 'नहाने गए, लौटकर न आए...', मयूराक्षी नदी में चार किशोर डूबे, एक का शव बरामद

Fri, 29 Aug 2025 09:39 AM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Fri, 29 Aug 2025 09:39 AM IST
सार

झारखंड के दुमका जिले में गुरुवार को बड़ा हादसा हुआ। जामा थाना क्षेत्र के बापुपुर घाट पर मयूराक्षी नदी में नहाने गए चार किशोर डूब गए। स्थानीय गोताखोरों की मदद से एक किशोर कृष्णा सिंह (17) का शव बरामद हुआ है।

विज्ञापन
Four teenagers drowned in Mayurakshi river in Dumka, one body recovered
(प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झारखंड के दुमका जिले में बड़ा हादसा हो गया। यहां मयूराक्षी नदी में नहाने गए चार किशोर डूब गए। इनमें से एक का शव बरामद कर लिया गया है जबकि बाकी तीन की तलाश जारी है। घटना गुरुवार दोपहर की है। जानकारी के मुताबिक दुमका जिले के जामा थाना क्षेत्र के बापुपुर घाट पर चार दोस्त (उम्र 16 से 17 साल) नहाने के लिए नदी में उतरे थे। देर शाम तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उनकी खोजबीन शुरू की और पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन


पढ़ें; 130वें संविधान संशोधन विधेयक के पीछे बड़ा छिपा एजेंडा, मुख्यमंत्री सोरेन ने केंद्र सरकार को घेरा
विज्ञापन


जामा थाना प्रभारी अजीत कुमार ने बताया कि मौके से किशोरों के कपड़े और मोबाइल फोन बरामद हुए। स्थानीय गोताखोरों की मदद से बृहस्पतिवार शाम करीब साढ़े तीन बजे कृष्णा सिंह (17) का शव नदी से निकाला गया। कृष्णा सिंह बांधपाड़ा, जामा का रहने वाला था। तीन अन्य किशोरों की तलाश के लिए एनडीआरएफ की टीम देवघर से बुलाई गई है। पुलिस और प्रशासन की टीम लगातार रेस्क्यू अभियान चला रही है। बताया जा रहा है कि चारों किशोर हाल ही में दुमका के सेंट जोसेफ स्कूल से मैट्रिक की परीक्षा पास किए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed