फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Four PLFI militants arrested with weapons, notorious Birsa Paan also included

Jharkhand: हथियारों संग पीएलएफआई के चार उग्रवादी गिरफ्तार, कुख्यात बिरसा पान भी शामिल

Fri, 29 Aug 2025 10:57 AM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Fri, 29 Aug 2025 10:57 AM IST
सार

पश्चिमी सिंहभूम पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर पीएलएफआई संगठन से जुड़े चार उग्रवादियों को हथियारों सहित गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में कुख्यात बिरसा पान भी शामिल है।
 

विज्ञापन
Four PLFI militants arrested with weapons, notorious Birsa Paan also included
पीएलएफआई के 4 उग्रवादी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पश्चिमी सिंहभूम पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए पीएलएफआई संगठन से जुड़े चार उग्रवादियों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़े गए उग्रवादियों में कुख्यात बिरसा पान भी शामिल है, जो अपने साथियों के साथ गोईलकेरा इलाके में लेवी वसूली और बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहा था।
विज्ञापन


चाईबासा पुलिस के मुताबिक, 27 अगस्त की देर रात लगभग 11:40 बजे बंदगाँव और टेबो थाना प्रभारी के नेतृत्व में गठित सशस्त्र बल की दो टीमों ने छापेमारी की। इस दौरान बंदगाँव बाजार की ओर से दो मोटरसाइकिल पर सवार होकर आ रहे चार युवकों को पुलिस ने घेराबंदी कर दबोच लिया। तलाशी में उनके पास से एक देशी ऑटोमैटिक पिस्टल, एक कट्टा, कई जिंदा कारतूस, मोबाइल फोन, पीएलएफआई पर्चा और दो मोटरसाइकिल बरामद की गईं।
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें-Bihar news : केंद्रीय मंत्री विपक्ष पर बरसे, कहा- बिहार और बिहारियों का अपमान करने वाले यात्रा में शामिल
विज्ञापन
विज्ञापन


गिरफ्तार उग्रवादियों की पहचान बिरसा पान (22), अनिल बरजो (19), सुखराम मुण्डु (20) और गोपाल भेंगराज (22) के रूप में हुई है। पुलिस जांच में सामने आया कि ये सभी पहले भी गोईलकेरा क्षेत्र में मारपीट और लेवी वसूली की घटनाओं में शामिल रह चुके हैं। गिरफ्तारी के बाद बंदगाँव थाना में कांड संख्या 19/25 दिनांक 28.08.2025 दर्ज किया गया है। आरोपियों पर धारा 303(2)/317(2) बीएनएस, 25(1-b)a/26/35 आर्म्स एक्ट एवं 17 CLA एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed