{"_id":"6465038ab691ecd2820382f4","slug":"jharkhand-motorcycle-theft-gang-busted-in-jamshedpur-nine-arrested-so-far-latest-news-update-2023-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jharkhand: जमशेदपुर में मोटरसाइकिल चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, अब तक नौ गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jharkhand: जमशेदपुर में मोटरसाइकिल चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, अब तक नौ गिरफ्तार
Wed, 17 May 2023 10:10 PM IST
अभिषेक दीक्षित
पीटीआई, जमशेदपुर
पीटीआई, जमशेदपुर
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Wed, 17 May 2023 10:10 PM IST
सार
एसआईटी ने मंगलवार को शहर के गोलमुरी इलाके से अमित मुंडा उर्फ टोंटो को गिरफ्तार किया था। उसकी निशानदेही पर उसके चार साथियों को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : पिक्साबे
विस्तार
झारखंड में जमशेदपुर पुलिस ने बाइक चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ कर नौ लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बुधवार को बताया कि शहर में मोटरसाइकिल चोरी में शामिल लोगों को पकड़ने के लिए एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया था।
विज्ञापन
छह दो पहिया वाहन बरामद
जानकारी के मुताबिक, एसआईटी ने मंगलवार को शहर के गोलमुरी इलाके से अमित मुंडा उर्फ टोंटो को गिरफ्तार किया था। उसकी निशानदेही पर उसके चार साथियों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि उनके पास से चोरी के छह दो पहिया वाहन बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन
अन्य की भी गिरफ्तारी जल्द
पुलिस अधीक्षक (नगर) के विजय शंकर ने कहा कि जानते-बूझते चोरी की बाइक खरीदने वाले चार लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने कहा कि गिरोह के अन्य सदस्यों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन