फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand: MLAs to shift to Chhattisgarh or West bengal amid political crisis

झारखंड: वापस CM आवास पहुंचे महागठबंधन के विधायक, बोले- सरकार को अस्थिर करने की साजिश रची गई

Sat, 27 Aug 2022 11:06 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Sat, 27 Aug 2022 11:06 PM IST
सार

मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने कहा कि सभी मंत्री और विधायक एक साथ हैं। हम दूसरी जगहों पर भी जाएंगे, पता नहीं हम आगे कहां जाएंगे। अभी कई चीजें चल रही हैं। हालांकि, रात आठ-नौ के बीच वे सभी सीएम आवास लौट आए।

विज्ञापन
Jharkhand: MLAs to shift to Chhattisgarh or West bengal amid political crisis
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झामुमो और कांग्रेस विधायकों के साथ खूंटी ज़िले के लतरातू बांध क - फोटो : ANI

विस्तार

झारखंड में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की विधायकी पर आयोग्यता का खतरा मंडरा रहा है। ऐसे में सरकार में सेंधमारी के डर से सत्ताधारी गठबंधन के विधायकों को पश्चिम बंगाल या छत्तीसगढ़ जैसे राज्यों में शिफ्ट किया जा सकता है। इस बीच सीएम हेमंत सोरेन के आवास पर हुई महागठबंधन विधायकों की बैठक के बाद उन्हें दो बसों से दूसरी जगह ले जाया गया। इससे पहले विधायकों को अपने साथ सामान लाने को कहा गया था। 

विज्ञापन


विधायकों को खूंटी जिले के लतरातू बांध के पास लाया गया। यूपीए विधायकों के साथ सीएम सोरेन भी मौजूद थे। भारी पुलिस बल की तैनाती की गई थी। मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने कहा कि सभी मंत्री और विधायक एक साथ हैं। हम दूसरी जगहों पर भी जाएंगे, पता नहीं हम आगे कहां जाएंगे। अभी कई चीजें चल रही हैं। हालांकि, रात आठ-नौ के बीच वे सभी सीएम आवास लौट आए।
विज्ञापन


राज्य कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडे ने बताया कि सभी विधायक और मंत्री केवल उन राजनीतिक गतिविधियों पर चर्चा करने के लिए एकत्र हुए हैं जो पिछले कुछ दिनों में घटी हैं। हम यहां इस मामले पर चर्चा करने और उस पर किसी निष्कर्ष पर पहुंचने के लिए आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस विधायक दल की बैठक के बाद राज्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि हमारी राज्य सरकार को अस्थिर करने की साजिश रची गई। देश भर में चुनी हुई सरकारों को अस्थिर किया जा रहा है। अब यह एक आदर्श बन गया है। कांग्रेस इसके खिलाफ मजबूती से खड़ी है और सरकार में कोई संकट नहीं है।
 



इस बीच खबर आ रही है कि छत्तीसगढ़ के रायपुर में एक होटल की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, होटल के कमरे भी बुक किए जा रहे हैं। माना जा रहा है कि कल सुबह इन विधायकों को रायपुर शिफ्ट किया जा सकता है। 
कांग्रेस ने बुलाई विधायक दल की बैठक
झारखंड में विधायकों की सेंधमारी के डर से कांग्रेस ने आज विधायक बल की बैठक बुलाई है। यह बैठक आज रात  8:30 बजे होगी। जानकारी के मुताबिक, बैठक की अध्यक्षता पार्टी के प्रदेश प्रभारी अनिवाश पांडे करेंगे।  

ऐसी है विधानसभा की स्थिति
झारखंड की विधानसभा में कुल 81 सीटें हैं। इसमें सोरेन के साथ 49 विधायक हैं। इनमें से 30 विधायक झामुमो, 18 कांग्रेस और एक विधायक राष्ट्रीय जनता दल (राजद) से है। विपक्षी दल भाजपा के पास सदन में 26 विधायक है। सत्तारूढ़ गठबंधन का दावा है कि सरकार पर कोई खतरा नहीं है।


राज्यपाल रमेश बैस लेंगे आखिरी फैसला
बताया जा रहा है कि राज्यपाल रमेश बैस राज्य में तेजी से बदलते राजनीतिक परिदृश्य के बीच शनिवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को विधायक के रूप में अयोग्य ठहराने के निर्वाचन आयोग के विचार पर फैसला ले सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक, चुनाव आयोग ने 26 अगस्त को बैस को अपनी राय भेजी थी। यह राय उस याचिका के संबंध में थी, जिसमें सोरेन को एक खनन पट्टे की लीज का विस्तार कर चुनावी मानदंडों का उल्लंघन करने के आरोप में विधायक के रूप में अयोग्य घोषित करने की मांग की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed