{"_id":"6a886499272f222bfa019a59","slug":"jharkhand-ranchi-student-protest-police-clash-hemant-soren-effigy-exam-controversy-2026-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"परीक्षा विवाद पर बवाल: हेमंत सोरेन का पुतला फूंकने निकले छात्रों से पुलिस की झड़प, रांची-हजारीबाग में तनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परीक्षा विवाद पर बवाल: हेमंत सोरेन का पुतला फूंकने निकले छात्रों से पुलिस की झड़प, रांची-हजारीबाग में तनाव
Fri, 21 Aug 2026 08:16 PM IST
राँची ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
Published by: राँची ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2026 08:16 PM IST
सार
झारखंड में चल रहे परीक्षा विवाद को लेकर प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच आए दिन झुमाझपटी की खबरें सामने आ रही हैं। शुक्रवार को रांची में प्रदर्शन के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प हो गई। हजारीबाग में भी सीएम हेमंत सोरेन का पुतला फूंकने की कोशिश की गई है। चलिए बता रहे हैं इस बीच प्रदर्शनकारी छात्रों ने क्या कहा है?
विज्ञापन
झारखंड में परीक्षा विवाद ने पकड़ा तूल: पुतला दहन रोकने पर छात्रों और पुलिस में धक्का-मुक्की।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झारखंड में जेपीएससी-जेएसएससी-सीजीएल परीक्षाओं को रद्द करने के राज्य सरकार के फैसले पर हाईकोर्ट की रोक के बाद आंदोलनकारी छात्रों में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ आक्रोश बढ़ गया है। इसी के विरोध में जेपीएससी-जेएसएससी रिफॉर्म मंच और झारखंड छात्र न्याय मंच (देवेंद्र गुट) ने शुक्रवार को पूरे राज्य में मुख्यमंत्री का पुतला दहन करने का आह्वान किया था। इस दौरान राजधानी रांची और हजारीबाग व गिरिडीह में छात्रों और पुलिस के बीच झड़प की स्थिति उत्पन्न हो गई।
झामुमो कार्यकर्ताओं ने छात्रों से पुतला छीन लिया
रांची के फिरायालाल चौक पर आंदोलनकारी छात्रों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन करने की कोशिश की। इसी दौरान वहां मौजूद झामुमो कार्यकर्ताओं ने छात्रों से पुतला छीन लिया और उसे लेकर मौके से चले गए। पुतला छीने जाने के बाद छात्रों और झामुमो कार्यकर्ताओं के बीच कहासुनी और झड़प हो गई। स्थिति बिगड़ती देख मौके पर मौजूद पुलिस ने हस्तक्षेप कर दोनों पक्षों को अलग किया और मामले को शांत कराया। कुछ देर बाद छात्रों ने दूसरा पुतला लाकर उसका दहन किया।
हजारीबाग में धक्का-मुक्की और झड़प की स्थिति बन गई
वहीं, हजारीबाग में बड़ी संख्या में आंदोलनकारी छात्र मुख्यमंत्री का पुतला दहन करने के लिए गांधी मैदान पहुंचे थे। पुलिस प्रशासन भी मौके पर पर्याप्त संख्या में मौजूद था। पुलिस अधिकारियों ने छात्रों से पुतला दहन नहीं करने की लगातार अपील की, लेकिन छात्र अपनी मांगों को लेकर आगे बढ़ते रहे।
विज्ञापन
स्थिति बिगड़ने पर पुलिस ने छात्रों को रोकने का प्रयास किया। इस दौरान छात्रों और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की और झड़प की स्थिति बन गई। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को मौके से हटाने के लिए हल्का बल प्रयोग और लाठीचार्ज किया। पुलिस ने छात्रों को खदेड़कर स्थिति को नियंत्रित किया।
ये भी पढ़ें- झारखंड: HEC को फिर मिलेगी रफ्तार? संसदीय समिति ने सीएम सोरेन से की मुलाकात, पुनरुद्धार की संभावनाओं पर मंथन
आंदोलनकारी छात्रों का जानें क्या है कहना?
आंदोलनकारी छात्रों का कहना है कि सरकार के परीक्षा रद्द करने के फैसले पर हाईकोर्ट की रोक से वे निराश हैं। छात्रों ने सरकार से न्यायालय में मजबूती से अपना पक्ष रखने और भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग की है। वहीं, आंदोलनकारियों ने संकेत दिया है कि मांगें पूरी नहीं होने तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।