फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   jharkhand/jharkhand-exam-controversy-devendra-nath-mahato-recruitment-reform-yatra

JPSC-JSSC विवाद में नया मोड़: शिबू सोरेन के गांव से शुरू होगी 'भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा'; मुश्किल में सरकार

Fri, 21 Aug 2026 08:01 PM IST
तरुणेंद्र कुमार चतुर्वेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: तरुणेंद्र कुमार चतुर्वेदी Updated Fri, 21 Aug 2026 08:01 PM IST
सार

झारखंड में परीक्षा विवाद के बीच छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो ने सरकार के खिलाफ आंदोलन तेज करने का ऐलान किया है। उन्होंने 24 अगस्त से शिबू सोरेन के पैतृक गांव नेमरा से ‘भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा’ निकालने की घोषणा की है। चलिए बता रहे हैं देवेंद्र नाथ महतो ने इस बीच क्या-क्या कहा है?

विज्ञापन
jharkhand/jharkhand-exam-controversy-devendra-nath-mahato-recruitment-reform-yatra
छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झारखंड में करीब एक माह से चला आ रहा परीक्षा विवाद सोरेन सरकार के लिए हर दिन बड़ी चुनौती बनता जा रहा है। सरकार किसी एक निर्णय पर पहुंचती है तो उसके सामने दूसरी नई चुनौती खड़ी हो जाती है। आंदोलनकारी छात्रों और विपक्षी दबाव से घिरी सरकार के लिए यह समय किसी बड़ी परीक्षा की घड़ी जैसा प्रतीत हो रहा है। अब फिर से झारखंड के छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो के ताजा बयान ने सरकार की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं।

विज्ञापन

छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो ने कहा कि 24 अगस्त 2026 से दिशोम गुरु शिबू सोरेन के पैतृक आवास नेमरा, रामगढ़ से ‘भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा’ निकाली जाएगी। उन्होंने कहा कि भर्ती व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर छात्र पिछले कई दिनों से आंदोलन कर रहे हैं।

विज्ञापन


'छात्र परेशान और हताश हैं'
महतो ने कहा कि सरकार ने आंदोलन के दबाव में ऐतिहासिक फैसला लेते हुए 45 परीक्षाओं पर कार्रवाई की और 22 परीक्षाओं को रद्द करने का निर्णय लिया। लेकिन जब मामला न्यायालय पहुंचा तो इस फैसले पर रोक लगा दी गई। देवेंद्र नाथ महतो ने कहा कि अब उन्हें सरकार की मंशा पर संदेह हो रहा है। इससे छात्र परेशान और हताश हैं तथा खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- झारखंड: HEC को फिर मिलेगी रफ्तार? संसदीय समिति ने सीएम सोरेन से की मुलाकात, पुनरुद्धार की संभावनाओं पर मंथन

इसलिए आंदोलन को और व्यापक रूप देने के लिए भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा निकाली जा रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि 15 सितंबर को होने वाली अगली सुनवाई में यदि सरकार मजबूती से अपना पक्ष नहीं रखती है, तो इसके बाद मुख्यमंत्री आवास का घेराव और चक्का जाम किया जाएगा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed