फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand Minor Girl gang raped in Gumla three accused arrested

झारखंड: गुमला में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, हथियार के बल पर तीन युवकों ने मेले से किया बच्ची का अपहरण, आरोपी गिरफ्तार

Sun, 02 Jan 2022 06:32 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुमला Published by: देव कश्यप Updated Sun, 02 Jan 2022 06:32 AM IST
सार

पीड़िता गुरुवार को अपने घर से सहेली के घर जाने की बात कहकर लाह टोंगरी मेला घूमने गई थी। मेले से ही तीनों आरोपियों ने हथियार के बल पर उसका अपहरण कर लिया।

विज्ञापन
Jharkhand Minor Girl gang raped in Gumla three accused arrested
नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म। (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

झारखंड के गुमला जिले में नाबालिग बच्ची से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना सिसई थाना क्षेत्र के महुआ टोली जंगल की है। आरोप है कि तीन नाबालिग युवकों ने घाघरा थाना क्षेत्र की रहने वाली नाबालिग लड़की का हथियार के बल पर मेले से अपहरण किया फिर जान से मारने की धमकी देकर सभी आरोपियों ने जबरन संबंध बनाए। पुलिस ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी युवकों ने पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन

 

घटना के 12 घंटे बाद सिसई थाने में पहुंचकर युवती ने अपनी आपबीती सुनाई। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि घटना के दौरान वह चीखती चिल्लाती रही। इसके बावजूद आरोपियों को दया नहीं आई। बताया जाता है कि तीनों आरोपी भी नाबालिग है। 

विज्ञापन


पीड़िता गुरुवार को अपने घर से सहेली के घर जाने की बात कहकर लाह टोंगरी मेला घूमने गई थी। मेले से ही तीनों आरोपियों ने हथियार के बल पर उसका अपहरण कर लिया। लड़की को बाइक पर बैठाकर आरोपी महुआ टोली जंगल ले आए। तीनों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

इस दौरान पीड़िता ने वहां से भाग कर किसी तरह अपनी जान बचाई। पूरी रात दरिंदों की नजर से इधर उधर छिपती रही। सुबह होने के बाद वह अपने घर पहुंची। लोक लाज व आरोपियों की धमकी के कारण पहले दिन लड़की ने घटना की जानकारी किसी को नहीं दी।



दूसरे दिन लड़की ने परिवार के लोगों को पूरी बात बताई। परिजनों के साथ थाने पहुंची। पूरा मामला बताया। इसके बाद पुलिस ने तत्काल मामले में एफआईआर दर्ज किया। इस संबंध में सिसई के थाना प्रभारी रवि होंगहंगा ने बताया कि हथियार के बल पर नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म की घटना घटी है। थाने में लिखित शिकायत मिलते ही प्राथमिकी दर्ज कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed