फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand: Minor alleges gangrape in Dumka; police register FIR

Jharkhand: दुमका में नाबालिग ने लगाया सामूहिक दुष्कर्म का आरोप; पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी

Sun, 05 Nov 2023 06:11 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 05 Nov 2023 06:11 PM IST
सार

Jharkhand: डीएसपी ने कहा, लड़की नाबालिग है... प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। तीन आरोपियों की पहचान कर ली गई है, जबकि अन्य की पहचान अभी नहीं हो पाई है।

विज्ञापन
Jharkhand: Minor alleges gangrape in Dumka; police register FIR
नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म। (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

झारखंड के दुमका क मुफस्सिल इलाके में सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली नाबालिग की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। 

विज्ञापन

दुमका के पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) विजय कुमार ने बताया कि तीन आरोपियों की पहचान कर ली गई है और आरोपियों को पकड़ने के लिए एक विशेष टीम का गठन किया गया है। डीएसपी ने कहा, लड़की नाबालिग है... प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। तीन आरोपियों की पहचान कर ली गई है, जबकि अन्य की पहचान अभी नहीं हो पाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारी ने कहा कि पीड़िता को काउंसलिंग के लिए बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) के समक्ष पेश किया गया। उन्होंने कहा, 'आरोपियों को पकड़ने के लिए एक विशेष टीम का गठन किया गया है। उनकी गिरफ्तारी के बाद हम इस बात की पुष्टि कर पाएंगे कि आरोपी नाबालिग हैं या नहीं।'

विज्ञापन

सामूहिक दुष्कर्म की यह कथित घटना 25 सितंबर को दुमका के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में हुई। जब गांव में पंचायत आयोजित करे इस मुद्दे को हल करने का प्रारंभिक प्रयास विफल हो गया, तो पीड़िता ने अपने परिवार के सदस्यों के साथ पुलिस स्टेशन से संपर्क किया और शनिवार को एक दिन पहले शिकायत दर्ज कराई। 

पीड़िता 10वीं कक्षा की छात्रा है और आदिवासी समुदाय से है। सीडब्ल्यूसी के सदस्य अमरेंद्र कुमार ने भी पुलिस के बयान की पुष्टि की। उन्होंने कहा, 'मामला दर्ज करने में काफी समय लगा। लड़की ने सीडब्ल्यूसी के समक्ष अपना बयान दर्ज करा दिया है। सीडब्ल्यूसी सदस्य ने दुमका में हो रही ऐसी घटनाओं पर चिंता जताई।'

कुमार ने कहा, 'उसके बयान के अनुसार उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया।' उन्होंने कहा कि दुमका में इस तरह की कई घटनाएं हो रही हैं। यह चिंता का विषय है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed