{"_id":"5ed8ede38ebc3e90571a4634","slug":"jharkhand-migrant-laborer-commits-suicide-in-palamu-due-to-dispute-with-wife","type":"story","status":"publish","title_hn":"झारखंडः पत्नी से विवाद होने पर पलामू में प्रवासी मजदूर ने की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झारखंडः पत्नी से विवाद होने पर पलामू में प्रवासी मजदूर ने की आत्महत्या
Thu, 04 Jun 2020 06:20 PM IST
Rohit Ojha
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पलामू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पलामू
Published by: Rohit Ojha
Updated Thu, 04 Jun 2020 06:20 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झारखंड के पलामू जिले में गुरुवार को एक प्रवासी मजदूर ने पत्नी से विवाद होने के बाद कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली। विश्रामपुर अनुमंडल पुलिस अधिकारी सुरजीत कुमार ने इस घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मजदूर मुंबई से लौटा था।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि यह घटना ऊंटारी रोड थानान्तर्गत कुल्ही गांव की है, जहां दिनेश विश्वकर्मा (27) आज ही 14 दिन पृथक केंद्र में रहकर अपने घर लौटा था। उन्होंने बताया कि मजदूर का अपनी पत्नी से पंखे को लेकर झगड़ा हुआ, जिससे उसने क्षुब्ध होकर गांव के कुएं में छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
सुरजीत ने बताया कि पुलिस द्वारा छानबीन किए जाने पर मजदूर के छोटे बेटे ने जानकारी दी कि विश्वकर्मा का पत्नी से झगड़ा हुआ था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए पलामू चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल भेज दिया है और मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन