फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand: Maoists arrested with explosives in West Singhbhum district News in Hindi

Jharkhand: कमांडर के पास विस्फोटक लेकर जा रहे छह माओवादी गिरफ्तार, डीजीपी बोले- खात्मे पर नक्सलवाद

Sun, 26 Feb 2023 01:44 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Sun, 26 Feb 2023 01:44 PM IST
सार

पुलिस अधीक्षक पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि कुछ माओवादी अपने कमांडर के पास विस्फोटक पहुंचाने जा रहे हैं। सूचना के आधार पर कार्रवाई शुरू की गई और उन्हें बीच में ही पकड़ लिया गया।

विज्ञापन
Jharkhand: Maoists arrested with explosives in West Singhbhum district News in Hindi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम में चलाए गए नक्सल विरोधी अभियान के तहत सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, यहां से छह माओवादियों को गिरफ्तार किया गया है, इसमें एक कथित कमांडर भी शामिल है। उनके पास से विस्फोटक भी बरामद किए गए हैं। 

विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि कुछ माओवादी अपने कमांडर के पास विस्फोटक पहुंचाने जा रहे हैं। सूचना के आधार पर कार्रवाई शुरू की गई और उन्हें बीच में ही पकड़ लिया गया। उन्होंने बताया, पुलिस टीम ने बारीपोखरी गांव के पास एक सड़क को घेरने के बाद बड़े पैमाने पर चेकिंग अभियान चलाया और एक बोज हेम्ब्रम उर्फ किशुन हेम्ब्रम को गिरफ्तार किया। उसके पास से डेटोनेटर और जिलेटिन जब्त किया गया। 
विज्ञापन


पूछताछ के बाद अन्य नक्सली हुए गिरफ्तार
बोज को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने उससे कड़ी पूछताछ की, जिसके बाद टोंटो पुलिस थाने की सीमा से तीन अन्य को डेटोनेटर और जिलेटिन की छड़ों के साथ गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया, माओवादियों ने कबूल किया कि वे माओवादी समूह के सक्रिय सदस्य थे और अपने कमांडर के निर्देश पर डिलीवरी के लिए विस्फोटक ले जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार को भी हुई थी गिफ्तारी
इससे पहले पुलिस ने शुक्रवार रात रेंगराहातु गांव में भी छापेमारी की थी। यहां से माओवादी मिलिशिया समूह के कमांडर दामू कोड़ा उर्फ जूडू कोड़ा (35) और बिरसिंग उर्फ छोटा कोड़ा (35) को गिरफ्तार किया था। ये दोनों 12 फरवरी को चिरुइकिर गांव में सड़क निर्माण कार्य में लगे वाहनों में आग लगाने में शामिल थे। वे जनवरी में तुमहाका जंगल में हुई मुठभेड़ में शामिल समूह का भी हिस्सा थे। 


झारखंड में खात्मे पर नक्सलवाद
झारखंड के पुलिस महानिदेशक अजय कुमार सिंह ने बताया कि राज्य में नक्सल समस्या अपने अंतिम चरण पर हैं। उन्होंने बताया, सुरक्षा बलों ने नक्सलवाद को जड़ से खत्म काने के लिए विशेष अभियान शुरू किया है। 'नक्सल हॉटबेड एंड ट्रेनिंग सेंटर' - बुड्ढा पहाड़ को नक्सलियों के कब्जे से पूरी तरह मुक्त कर दिया गया है। उन्होंने बताया, बीते तीन वर्षों में क्षेत्रीय समिति के सदस्यों, जोनल, सब जोनल और एरिया कमांडरों सहित कुल 31 नक्सलियों को मार गिराया गया, जबकि पोलित ब्यूरो और केंद्रीय समिति के सदस्यों सहित 1,319 को गिरफ्तार किया गया।नक्सलवाद से प्रभावित मुख्य क्षेत्रों में 44 नए फॉरवर्ड ऑपरेटिंग बेस स्थापित किए गए।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed