फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand: Maoist supporter killed in IED blast Latest News Update

Jharkhand: IED धमाके में माओवादी समर्थक की मौत; विद्रोहियों को साजो-सामान मुहैया कराने में शामिल था

Mon, 21 Aug 2023 10:52 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चाईबासा (झारखंड)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चाईबासा (झारखंड) Published by: निर्मल कांत Updated Mon, 21 Aug 2023 10:52 PM IST
सार

Jharkhand: एसपी ने बताया कि सुरक्षा बलों को निशाना बनाने के लिए लाल विद्रोहियों ने कई जगह आईईडी लगाए थे। यही अचानक से फट गया और माओवादी सुरीन की मौत हो गई।

विज्ञापन
Jharkhand: Maoist supporter killed in IED blast Latest News Update
माओवादी (सांकेतिक) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में एक आईईडी विस्फोट में कथित माओवादी समर्थक मारा गया। पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने बताया कि घटना उस वक्त हुई, जब लोवाबेड़ा गांव निवासी अर्जुन सुरीन कुछ दिन पहले माओवादियों से मिलने के लिए वनग्राम राजाबासा गांव से गोईलकेरा थाना क्षेत्र के हुसिपी जा रहे थे।

विज्ञापन

एसपी ने बताया कि सुरक्षा बलों को निशाना बनाने के लिए लाल विद्रोहियों ने कई जगह आईईडी लगाए थे। यही अचानक से फट गया और सुरीन की मौत हो गई। कुछ मीडिया रिपोर्टों में यह भी दावा किया गया कि सुरीन को पुलिस मुखबिर होने के संदेह में माओवादियों ने मार डाला था। इसे पुलिस ने सिरे से खारिज कर दिया।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सूरिन खुद एक माओवादी समर्थक था। वह वनग्राम राजाबासा गांव में रहकर विद्रोहियों को साजो-सामान मुहैया कराने में शामिल था। आगे की जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed