Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   jharkhand maoist sanjay godaram arrested mumbai 10 lakh reward palamu

झारखंड: मुंबई में 10 लाख रुपये का इनामी माओवादी संजय गोदाराम गिरफ्तार, झारखंड लाया जाएगा

Sat, 07 Nov 2026 06:46 AM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पलामू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पलामू Published by: दिनेश शर्मा Updated Sat, 07 Nov 2026 06:46 AM IST
सार

झारखंड के 10 लाख रुपये के इनामी माओवादी संजय गोदाराम यादव को मुंबई में गिरफ्तार किया गया है। पलामू पुलिस की विशेष टीम उसे ट्रांजिट रिमांड पर झारखंड लाने रवाना हुई है। संजय पिछले दो दशक से माओवादी संगठन में सक्रिय था। उस पर कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं।

विज्ञापन
jharkhand maoist sanjay godaram arrested mumbai 10 lakh reward palamu
arrest - फोटो : ANI

विस्तार

प्रतिबंधित भाकपा माओवादी संगठन के 10 लाख रुपये के इनामी जोनल कमेटी सदस्य संजय गोदाराम यादव उर्फ संजय गोदाराम को मुंबई में गिरफ्तार कर लिया गया है। पलामू पुलिस की विशेष टीम आरोपी को अदालत से ट्रांजिट रिमांड पर लेकर पलामू लाने के लिए मुंबई रवाना हो चुकी है। गिरफ्तार माओवादी पलामू जिले के छतरपुर थाना क्षेत्र स्थित दिनादाग पंचायत के रेंगनिया गांव का रहने वाला है। सुरक्षा एजेंसियां लंबे समय से इसकी तलाश में जुटी हुई थीं। पलामू पुलिस के अधिकारी फिलहाल गिरफ्तारी की आधिकारिक पुष्टि करने से बच रहे हैं।
विज्ञापन


दो दशकों से माओवादी संगठन में सक्रियता
पकड़ा गया माओवादी संजय गोदाराम पिछले 20 वर्षों से अधिक समय से प्रतिबंधित भाकपा माओवादी संगठन में सक्रिय भूमिका निभा रहा था। उसके खिलाफ पुलिस टीमों के साथ कई बार हुई मुठभेड़, अवैध लेवी वसूली और इलाके में दहशत फैलाने के कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। वह माओवादी संगठन के बड़े कैडर नितेश यादव के दस्ते के सदस्य के रूप में काम कर रहा था। पुलिस की टीमें लगातार बिहार और झारखंड की सीमाओं पर उसकी धरपकड़ के लिए सघन तलाशी अभियान चला रही थीं। उसके घर पर आत्मसमर्पण कराने के उद्देश्य से इश्तहार भी चिपकाए गए थे। करीब आठ वर्ष पहले प्रतिद्वंद्वी उग्रवादी संगठन टीपीसी ने उसके मकान में आग लगा दी थी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा रद्द करने का आदेश हाईकोर्ट ने किया खारिज, हजारों अभ्यर्थियों को बड़ी राहत
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रांजिट रिमांड पर पलामू लाने की तैयारी
मुंबई में गिरफ्तारी की सूचना मिलने के तुरंत बाद पलामू पुलिस की विशेष टीम कार्रवाई करते हुए महाराष्ट्र रवाना हुई है। पुलिस टीम मुंबई की अदालत में कागजी प्रक्रिया पूरी करके आरोपी को ट्रांजिट रिमांड पर लेगी और फिर पलामू लेकर आएगी। पलामू पुलिस को उम्मीद है कि संजय गोदाराम से पूछताछ के दौरान संगठन में बचे हुए अन्य साथियों और उनकी गुप्त गतिविधियों के बारे में कई अहम जानकारियां हासिल होंगी। सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि इस गिरफ्तारी से उग्रवादी संगठन की नेटवर्क व्यवस्था को बड़ा झटका लगा है।

सूची में बचे पांच इनामी माओवादियों के नाम
संजय गोदाराम की गिरफ्तारी के बाद सुरक्षा एजेंसियों की सूची में झारखंड और बिहार क्षेत्र के पांच प्रमुख इनामी माओवादियों के नाम शेष रह गए हैं। इनमें सबसे अधिक 15 लाख रुपये का इनाम बिहार के गया जिले के डुमरिया थाना क्षेत्र स्थित तरवाडीह गांव निवासी नितेश यादव उर्फ इरफान उर्फ नंदू उर्फ किरानी पर घोषित है। गिरफ्तार संजय गोदाराम इसी नितेश यादव के दस्ते का सक्रिय माओवादी रहा है। इसके अतिरिक्त लातेहार जिले के बालूमाथ थाना क्षेत्र के नगराटोला हेम्ब्ररवार निवासी मनोहर गंझू उर्फ सोहन गंझू उर्फ दिनेश गंझू पर 10 लाख रुपये का इनाम तय है। वहीं गढ़वा जिले के रंका थाना क्षेत्र के झिंगुरा गांव निवासी उग्रवादी पंकज कोरवा और डंडई थाना क्षेत्र के लावाही गांव निवासी राजू भुइयां पर सुरक्षा एजेंसियों ने पांच-पांच लाख रुपये का इनाम घोषित कर रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed