{"_id":"64b8e157cf42f138220a6b13","slug":"jharkhand-maoist-beaten-to-death-forest-tracker-in-latehar-2023-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jharkhand: माओवादियों ने वनकर्मी को पीट-पीटकर मार डाला, घर की दीवार पर लिखी चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jharkhand: माओवादियों ने वनकर्मी को पीट-पीटकर मार डाला, घर की दीवार पर लिखी चेतावनी
Thu, 20 Jul 2023 01:00 PM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
Published by: नितिन गौतम
Updated Thu, 20 Jul 2023 01:00 PM IST
सार
माओवादियों ने वनकर्मी को लाठी-डंडों से बुरी तरह पीटा, जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान देव कुमार प्रजापति के रूप में हुई है और वह पलामू टाइगर रिजर्व में दैनिक मजदूरी के आधार पर वन ट्रैकर का काम करता था।
विज्ञापन
माओवादियों ने की वनकर्मी की हत्या
विस्तार
झारखंड के लातेहर जिले में माओवादियों द्वारा एक वनकर्मी की पीट-पीटकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। माओवादियों को शक था कि वनकर्मी पुलिस का मुखबिर है और इसी शक में उसकी हत्या कर दी गई। माओवादियों ने चार अन्य लोगों पर भी हमला किया, जिससे चारों लोग घायल हो गए हैं। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
क्या है मामला
घटना नेतरहाट पुलिस थाना क्षेत्र की दुरुप पंचायत का है। यह जगह झारखंड की राजधानी रांची से करीब 150 किलोमीटर दूर है। खबर के अनुसार, बुधवार रात करीब 15 माओवादियों के एक समूह ने वनकर्मी के घर पर धावा बोल दिया। माओवादियों ने वनकर्मी को लाठी-डंडों से बुरी तरह पीटा, जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान देव कुमार प्रजापति के रूप में हुई है और वह पलामू टाइगर रिजर्व में दैनिक मजदूरी के आधार पर वन ट्रैकर का काम करता था।
माओवादियों ने लोगों को दी चेतावनी
माओवादियों ने वनकर्मी की हत्या के बाद उसके घर की दीवार पर लाल स्याही से एक संदेश भी लिखा, जिसमें लोगों को पुलिस के मुखबिर के तौर पर काम ना करने की चेतावनी दी गई है। लातेहर के पुलिस अधीक्षक ने बताया कि घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। फिलहाल घटना की जांच चल रही है। पुलिस को आशंका है कि वनकर्मी की हत्या करने वाला दल माओवादी नेता छोटू खरवार का है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- सोशल मीडिया का प्यार: प्रेमी के लिए सात समुंदर पार से झारखंड आई पोलैंड की महिला, देखने को लोगों का लगा तांता
बता दें कि माओवादियों के इस दल ने बुधवार रात को दो गांवों में धावा बोला। पहले वह पुरनदीह गांव गए और वहां चार गांव वालों को बुरी तरह पीटा। इसके बाद वह दुरुप गांव पहुंचे और वहां रहने वाले देव कुमार प्रजापति को पीट-पीटकर मार डाला। माओवादियों के हमले में घायल हुए लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।