फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   jharkhand maoist attack update

'माओवादी हमले में हथियार भी लूटे गए'

Sat, 26 Apr 2014 10:57 AM IST
Updated Sat, 26 Apr 2014 10:57 AM IST
विज्ञापन
jharkhand maoist attack update

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि झारखंड के दुमका ज़िले में गुरुवार को हुए संदिग्ध माओवादी हमले में आठ लोगों की मौत के अलावा पुलिस बलों के हथियार भी लूटे गए।

विज्ञापन


दुमका के आरक्षी महानिरीक्षक उमेश सिंह ने बताया, "हमले के बाद माओवादी घायल पुलिस वालों के पांच इंसास राइफल और 550 कारतूस लूट लिए।" ये हथियार आधुनिक किस्म के होते हैं।

विज्ञापन

आठ की मौत, नौ हुए थे घायल

jharkhand maoist attack update
गुरुवार की शाम दुमका जिले के शिकारी पाड़ा में संदिग्ध माओवादियों ने बारूदी सुरंग विस्फोट कर एक बस को उड़ा दिया था। इस घटना में पुलिस के पांच जवानों समेत आठ लोग मारे गए हैं। इनके अलावा नौ लोग घायल हुए हैं। सभी लोग मतदान कराकर वापस दुमका लौट रहे थे।

शुक्रवार को उमेश सिंह ने घटना स्थल का जायजा भी लिया है। जब उनसे पूछा गया कि क्या माओवादियों के ख़िलाफ़ कोई तलाशी अभियान या कार्रवाई शुरू की गई है, तो उन्होंने इतना भर कहा कि कई मोर्चों पर काम चल रहे हैं।

दोबारा मतदान की सिफारिश

jharkhand maoist attack update

उन्होंने कहा कि घायल जवानों के उचित इलाज़ और मरने वालों के सम्मान का भी ख्याल रखा जा रहा है। दूसरी तरफ राज्य के निर्वाचन अधिकारी पीके जाजौरिया ने बताया कि मतदान केंद्र संख्या 100 की ईवीएम से जुड़ी ज़रूरी दस्तावेज नहीं मिल पा रहे हैं जबकि मतदान केंद्र संख्या 101 की ईवीएम क्षतिग्रस्त हो गई है।

जाजौरिया ने कहा कि दुमका के रिटर्निंग अफसर ने जो रिपोर्ट भेजी है, उस पर गौर करने के बाद इन दोनों बूथों पर फिर से मतदान की सिफ़ारिश की जा रही है।

विज्ञापन

मृतकों को सीएम की श्रद्धांजलि

jharkhand maoist attack update

उधर राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार समेत कई आला अधिकारियों ने दुमका पुलिस लाइन में मृतकों को श्रद्धांजलि दी।

इस बीच दुमका से और तीन घायलों को बेहतर इलाज़ के लिए हेलिकॉप्टर से रांची के अपोलो अस्पताल में लाया गया है।

इससे पहले सुबह में एक पुलिस अधिकारी समेत पांच जवानों को बेहतर इलाज़ के लिए हेलिकॉप्टर से अपोलो अस्पताल लाया गया था। दोपहर में जिन तीन घायलों को इलाज़ के लिए रांची लाया गया है, उनके नाम हीरालाल मिस्त्री, आलमगीर साईं और निजामुद्दीन अंसारी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed