{"_id":"6816d1600509b7d87c066c4b","slug":"jharkhand-many-die-some-feared-trapped-after-portion-of-hospital-corridor-caves-in-2025-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jharkhand: झारखंड में अस्पताल के गलियारे का हिस्सा ढहा, तीन लोगों की मौत; सोरेन सरकार ने किया मुआवजे का एलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jharkhand: झारखंड में अस्पताल के गलियारे का हिस्सा ढहा, तीन लोगों की मौत; सोरेन सरकार ने किया मुआवजे का एलान
Sun, 04 May 2025 08:00 AM IST
अभिषेक दीक्षित
पीटीआई, जमशेदपुर
पीटीआई, जमशेदपुर
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Sun, 04 May 2025 08:00 AM IST
सार
झारखंड के जमशेदपुर में शनिवार को सरकारी अस्पताल के गलियारे का एक हिस्सा ढहने से तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि साकची इलाके में एमजीएम अस्पताल के मेडिसिन विभाग की दूसरी मंजिल पर शाम करीब 4 बजे यह घटना हुई, जिसमें कुल 15 लोग फंस गए।
विज्ञापन
झारखंड में हादसा
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले में एक सरकारी अस्पताल के गलियारे के ढहने से मरने वालों की संख्या बढ़कर तीन हो गई है। बचाव अभियान के दौरान मलबे से एक और शव बरामद किया गया। एक अधिकारी ने रविवार को बताया कि घटना में घायल हुए दो अन्य लोगों का इलाज चल रहा है। झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने बताया कि अस्पताल के गलियारे के ढहने से तीन लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन
मेडिसिन विभाग के दूसरी मंजिल पर गलियारे का एक हिस्सा ढहा
पुलिस के मुताबिक, जमशेदपुर के साकची इलाके में एमजीएम अस्पताल के मेडिसिन विभाग की दूसरी मंजिल पर गलियारे का एक हिस्सा शनिवार शाम करीब 4 बजे ढह गया, जिसके बाद कुल 15 लोग फंस गए। एमजीएम अस्पताल के अधीक्षक नकुल चौधरी ने बताया कि घटना में दो लोग घायल हुए हैं। एक बुजुर्ग महिला की हालत गंभीर होने के कारण उसे टाटा मेन अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
जांच के लिए एक समिति गठित
पूर्वी सिंहभूम की उपायुक्त अनन्या मित्तल ने बताया कि घटनास्थल से बचाए गए घायलों समेत 12 लोगों को तत्काल चिकित्सा सहायता मुहैया कराई गई है। घटना की जांच के लिए एक समिति गठित की गई है और 48 घंटे में रिपोर्ट देने को कहा गया है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी अस्पताल के गलियारे के ढहने की घटना की जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव के साथ घटनास्थल पहुंचे मंत्री
अंसारी ने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव के साथ घटनास्थल का दौरा किया। अंसारी ने 'एक्स' पर लिखा, 'एनडीआरएफ और जिला प्रशासन बचाव कार्य में लगे हुए हैं। उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए गए हैं। एक सप्ताह में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।' उन्होंने कहा कि सरकार प्रत्येक मृतक के परिजनों को पांच लाख रुपये और प्रत्येक घायल को 50,000 रुपये का मुआवजा देगी।