{"_id":"614f35f38ebc3efb7f665358","slug":"jharkhand-man-arrested-for-strangulating-woman-to-death-in-her-parlour","type":"story","status":"publish","title_hn":"झारखंड: पार्लर में महिला की हत्या कर हुआ फरार, पुलिस ने किया गिरफ्तार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झारखंड: पार्लर में महिला की हत्या कर हुआ फरार, पुलिस ने किया गिरफ्तार
Sat, 25 Sep 2021 08:15 PM IST
Amit Mandal
पीटीआई, जमशेदपुर
पीटीआई, जमशेदपुर
Published by: Amit Mandal
Updated Sat, 25 Sep 2021 08:15 PM IST
सार
आरोपी का दावा है कि उसने 40 वर्षीय महिला की हत्या करने से पहले उसके साथ दुष्कर्म नहीं किया था, पुलिस को अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले में एक महिला की उसके पार्लर में कथित तौर पर गला घोंटकर हत्या करने के आरोप में 40 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।
विज्ञापन
हालांकि आरोपी ने दावा किया कि उसने 40 वर्षीय महिला की हत्या करने से पहले उसके साथ दुष्कर्म नहीं किया था, पुलिस इसकी पुष्टि के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।
विज्ञापन
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एम तमिल वनन ने बताया कि घटना 20 सितंबर को जमशेदपुर शहर के बर्मा माइंस थाना क्षेत्र की है, जब आरोपी शरीर की मालिश के लिए नशे की हालत में पार्लर आया और महिला को अकेला पाकर उसके साथ जबरदस्ती करने लगा।
विज्ञापन
अधिकारी ने कहा कि जब महिला ने विरोध किया तो उसने महिला के दुपट्टे से उसका गला घोंट दिया और फिर उसका मोबाइल फोन और 200 रुपये लेकर मौके से फरार हो गया। उन्होंने कहा कि आरोपी को शुक्रवार रात गोलमुरी थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी से पकड़ा गया।