{"_id":"63cf8b0f3dda2b537b049118","slug":"jharkhand-leader-of-banned-maoist-group-vishal-sharma-killed-in-gunfight-with-security-forces-2023-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"झारखंड: प्रतिबंधित माओवादी समूह का एरिया कमांडर विशाल शर्मा मारा गया, रांची से 40 किमी दूर हुआ एनकाउंटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झारखंड: प्रतिबंधित माओवादी समूह का एरिया कमांडर विशाल शर्मा मारा गया, रांची से 40 किमी दूर हुआ एनकाउंटर
Tue, 24 Jan 2023 01:11 PM IST
संजीव कुमार झा
पीटीआई, रांची
पीटीआई, रांची
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Tue, 24 Jan 2023 01:11 PM IST
सार
रांची के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) कुशोर कौशल को सूचना मिली थी कि एरिया कमांडर अपनी टीम के साथ एक व्यवसायी से लेवी लेने ठाकुरगांव पहुंचे हैं। इसके बाद एसएसपी ने सुरक्षाबलों को ठाकुरगांव जाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : pixabay
विस्तार
झारखंड की राजधानी रांची में प्रतिबंधित संगठन पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएलएफआई) का एक एरिया कमांडर सुरक्षा बलों के बीच हुई मुठभेड़ में मारा गया। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। मुठभेड़ राज्य की राजधानी से लगभग 40 किलोमीटर दूर जिले के ठाकुरगांव थाना क्षेत्र में सोमवार रात करीब 11.30 बजे हुई।
विज्ञापन
मृतक की पहचान विशाल शर्मा के रूप में हुई
रांची ग्रामीण एसपी नौशाद आलम ने बताया कि मृतक की पहचान विशाल शर्मा उर्फ विशाल साहू के रूप में हुई है, जो कई मामलों में वांछित था और बुडमू, ठाकुरगांव और अन्य क्षेत्रों में सक्रिय था। रांची के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) कुशोर कौशल को सूचना मिली थी कि एरिया कमांडर अपनी टीम के साथ एक व्यवसायी से लेवी लेने ठाकुरगांव पहुंचे हैं. इसके बाद एसएसपी ने सुरक्षाबलों को ठाकुरगांव जाने का निर्देश दिया। आलम ने बताया कि उन्हें देखते ही पीएलएफआई के सदस्यों ने गोलियां चलानी शुरू कर दीं और जवानों ने जवाबी फायरिंग की। हालांकि, संगठन के अन्य सदस्य अंधेरे की आड़ में भागने में सफल रहे। इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है।
विज्ञापन