फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand: Last salute to martyr Satyawan Singh, Governor and Chief Minister paid tribute

Jharkhand: शहीद सत्यवान सिंह को अंतिम सलाम, राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि

Sat, 14 Jun 2025 07:48 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Sat, 14 Jun 2025 07:48 PM IST
सार

राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आज रांची के धुर्वा स्थित सीआरपीएफ कैंप में शहीद जवान सत्यवान सिंह को फूल अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। शहीद सत्यवान सिंह चाईबासा में चल रहे नक्सल विरोधी सर्च अभियान के दौरान आईईडी विस्फोट में घायल हो गए थे।
 

विज्ञापन
Jharkhand: Last salute to martyr Satyawan Singh, Governor and Chief Minister paid tribute
राज्यपाल संतोष गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शहीद CRPF जवान सत्यवान कुमार सिंह को श्रद्धांजलि - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी रांची के सेक्टर-2, धुर्वा स्थित 133वीं बटालियन सीआरपीएफ कैंप में शहीद एएसआई सत्यवान कुमार सिंह को श्रद्धांजलि दी गई। शहीद को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए झारखंड के राज्यपाल श्री संतोष कुमार गंगवार और मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन स्वयं शहीद स्मारक उद्यान पहुंचे और पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित किया।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शहीद के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि यह राज्य और देश के लिए अत्यंत दुखद क्षण है। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि शहीद की आत्मा को शांति मिले और परिवार को यह दु:ख सहने की शक्ति प्राप्त हो।
विज्ञापन


बताया गया कि शहीद सत्यवान कुमार सिंह, सीआरपीएफ की 134वीं बटालियन में एएसआई पद पर तैनात थे। आज सुबह चाईबासा के झारखंड-ओडिशा सीमावर्ती क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ सर्च ऑपरेशन के दौरान वे आईईडी विस्फोट की चपेट में आ गए। उन्हें गंभीर हालत में इलाज के लिए राउरकेला ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहीद की शहादत ने एक बार फिर नक्सलवाद के खिलाफ सुरक्षाबलों के संघर्ष को उजागर किया है। राज्य सरकार ने शहीद के सम्मान में उचित राजकीय सम्मान देने की बात कही है। मौके पर सुरक्षा बलों के जवानों, प्रशासनिक अधिकारियों और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने भी शहीद को श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed