फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand: Lalu Yadav took time to CBI court in fodder scam case, now hearing will be held on August 17

झारखंड: चारा घोटाले मामले में लालू यादव ने सीबीआई कोर्ट से मांगा और समय, अब 17 अगस्त को होगी सुनवाई

Sat, 14 Aug 2021 07:18 AM IST
Kuldeep Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: Kuldeep Singh Updated Sat, 14 Aug 2021 07:18 AM IST
सार

  • लालू प्रसाद समेत शेष अन्य आरोपियों की ओर से कहा गया कि कुछ दिनों का समय और दिया जाए
  • बचाव पक्ष के अधिवक्ता 17 अगस्त से वर्चुअल मोड पर बहस के लिए हुए तैयार

विज्ञापन
Jharkhand: Lalu Yadav took time to CBI court in fodder scam case, now hearing will be held on August 17
लालू प्रसाद यादव - फोटो : पीटीआई

विस्तार

चारा घोटाले मामले में राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू यादव पर अब 17 अगस्त को बचाव पक्ष की ओर से बहस शुरू की जाएगी। शुक्रवार को सीबीआई कोर्ट के विशेष न्यायाधीश एसके शशि की अदालत में लालू यादव व 85 आरोपियों की ओर से याचिका दायर कर समय की मांग की गई।

विज्ञापन


आरोपियों की ओर से याचिका में कहा गया है कि पिछले आदेश के आलोक में हाईकोर्ट जाएंगे, इसलिए समय दिया जाए। जबकि लालू प्रसाद समेत शेष अन्य आरोपियों की ओर से कहा गया कि कुछ दिनों का समय और दिया जाए। वह अपने मुवक्किलों से बात करके बहस प्रारंभ करना चाहते हैं। अदालत ने इसके बाद सुनवाई की अगली तारीख 17 अगस्त तक का समय दिया है। 
विज्ञापन


बचाव पक्ष के अधिवक्ता 17 अगस्त से वर्चुअल मोड पर बहस के लिए तैयार हुए हैं। शुक्रवार को विशेष न्यायाधीश ने वर्चुअल के साथ फिजिकल कोर्ट में बचाव पक्ष के अधिवक्ताओं की दलीलें सुनी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले सुनवाई टलवाने के लिए लालू की ओर से याचिका दायर की गई थी। रांची की सीबीआई कोर्ट ने लालू की उस अर्जी को खारिज कर दिया था। इसमें कोर्ट के फिजिकल तौर पर खुलने तक मामले की सुनवाई टालने का अनुरोध किया गया था।


139 करोड़ निकासी से जुड़ा है मामला
बता दें कि डोरंडा कोषागार से 139.35 करोड़ रुपए की अवैध निकासी 7ए/96 से जुड़े उक्त मामले में लालू प्रसाद यादव, पूर्व सांसद जगदीश शर्मा, डॉ. आरके राणा, पीएसी के तत्कालीन अध्यक्ष ध्रुव भगत समेत 110 आरोपी मुकदमा का सामना कर रहे हैं। वहीं इनके अलावा पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. जगन्नाथ मिश्र समेत 37 आरोपियों का निधन हो चुका है।  

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed