{"_id":"5d68cdca8ebc3e012c65147d","slug":"jharkhand-konar-canal-shattering-within-24-hours-of-inauguration-by-cm-raghubar-das","type":"story","status":"publish","title_hn":"झारखंड: सीएम रघुवर के उद्धाटन करने के 24 घंटे के अंदर टूटी नहर, अधिकारियों ने चूहों पर फोड़ा ठीकरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झारखंड: सीएम रघुवर के उद्धाटन करने के 24 घंटे के अंदर टूटी नहर, अधिकारियों ने चूहों पर फोड़ा ठीकरा
Fri, 30 Aug 2019 12:48 PM IST
Priyesh Mishra
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
Published by: Priyesh Mishra
Updated Fri, 30 Aug 2019 12:48 PM IST
विज्ञापन
कोनार नहर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झारखंड मुख्यमंत्री रघुवर दास द्वारा बुधवार को उद्घाटित 2176 करोड़ रुपये की कोनार नहर सिंचाई परियोजना की एक नहर चौबीस घंटे के भीतर टूट गई। इस कारण एक गांव के बड़े क्षेत्र की फसल नष्ट हो गई। इसके बाद आनन-फानन में संबद्ध विभाग के प्रधान सचिव ने मामले की उच्चस्तरीय जांच के आदेश दिये हैं।
आधिकारिक प्रवक्ता ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि कोनार नहर परियोजना के नहर टूटने एवं फसल नष्ट होने की घटना की जांच के लिए मुख्य अभियंता अग्रिम योजना जल संसाधन विभाग रांची के नेतृत्व में एक उच्चस्तरीय समिति गठित कर दी गई है, जिसे 24 घंटों के भीतर अपना प्रतिवेदन समर्पित करने का निर्देश दिया गया है।
जल संसाधन विभाग के अपर मुख्य सचिव अरुण कुमार सिंह ने कोनार नहर परियोजना के नहर टूटने एवं फसल नष्ट होने की सूचना प्राप्त होते ही मुख्य अभियंता जल संसाधन विभाग, हजारीबाग से रिपोर्ट मांगी।