फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand JVM may be merge with BJP, Babulal Marandi meets Amit Shah

झारखंड : अमित शाह से मुलाकात के बाद बाबूलाल की 'घर वापसी' तय, झाविमो का भाजपा में होगा विलय

Sun, 09 Feb 2020 09:08 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: देव कश्यप Updated Sun, 09 Feb 2020 09:08 AM IST
विज्ञापन
Jharkhand JVM may be merge with BJP, Babulal Marandi meets Amit Shah
बाबूलाल मरांडी - फोटो : Twitter

झारखंड की राजनीति में जल्द ही बड़ी हलचल देखने को मिल सकती है। झारखंड में अपना जनाधार खो रही भाजपा अपने सहयोगी दल आजसू को किनारा करने के बाद बाबूलाल मरांडी की पार्टी का भाजपा में विलय के लिए तैयार दिख रही है। बहुत ही जल्द बाबूलाल मरांडी की पार्टी जेवीएम का भाजपा में विलय हो जाएगा। 

विज्ञापन


केंद्रीय गृह मंत्री और भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से उनके दिल्ली स्थित सरकारी आवास पर शनिवार देर शाम झाविमो प्रमुख बाबूलाल मरांडी ने मुलाकात की। इस दौरान भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओमप्रकाश माथुर भी मौजूद थे। सूत्रों के मुताबिक तीनों नेताओं के बीच विलय को लेकर चर्चा हुई। बाबूलाल मरांडी ने भाजपा नेताओं को बताया कि 11 फरवरी को रांची में पार्टी की केंद्रीय कार्यसमिति की आयोजित बैठक में यह प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित हो जाएगा। 

विज्ञापन

मरांडी को मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी

विलय के बाद संगठन के स्वरूप और उसमें बाबूलाल मरांडी की भूमिका पर भी चर्चा हुई। भाजपा नेताओं ने मरांडी को महत्वपूर्ण दायित्व देने की बात कही, पर मरांडी ने कहा कि वे एक सामान्य कार्यकर्ता के रूप में भाजपा में शामिल होंगे। उन्हें पद की कोई लालसा नहीं। मरांडी ने अमित शाह से आग्रह किया के वे पार्टी के विलय समारोह में शामिल हों। सूत्रों के मुताबिक झाविमो के भाजपा में विलय के बाद बाबूलाल को बड़ा पद दिए जाने की संभावना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि वर्ष 2000 में जब बिहार से अलग होकर झारखंड राज्य बना था, उस वक्त बाबूलाल मरांडी भाजपा के दिग्गज नेता थे और प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री बने थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed