फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand: JMM's official X handle hacked, Chief Minister Hemant Soren orders police to investigate

Jharkhand: झामुमो का आधिकारिक X हैंडल हैक, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पुलिस को दिए जांच के आदेश

Sun, 13 Jul 2025 04:15 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Sun, 13 Jul 2025 04:15 PM IST
सार

झारखंड मुक्ति मोर्चा का आधिकारिक X (Twitter) हैंडल साइबर अपराधियों द्वारा हैक कर लिया गया है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने खुद इसकी जानकारी अपने सोशल मीडिया अकाउंट से दी और झारखंड पुलिस को तत्काल जांच के आदेश दिए। 
 

विज्ञापन
Jharkhand: JMM's official X handle hacked, Chief Minister Hemant Soren orders police to investigate
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झारखंड मुक्ति मोर्चा का आधिकारिक X (Twitter) हैंडल साइबर अपराधियों द्वारा हैक कर लिया गया है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने खुद इसकी जानकारी अपने सोशल मीडिया अकाउंट से दी और झारखंड पुलिस को तत्काल जांच के आदेश दिए।  साइबर अपराध की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं और अब इसकी चपेट में झारखंड की सत्ताधारी पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) भी आ गई है। पार्टी का आधिकारिक सोशल मीडिया X (पूर्व ट्विटर) हैंडल साइबर अपराधियों द्वारा हैक कर लिया गया है। इस संबंध में जानकारी स्वयं मुख्यमंत्री और झामुमो के केंद्रीय अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने अपने आधिकारिक X हैंडल से साझा की है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पोस्ट कर बताया, “झामुमो का आधिकारिक X हैंडल असामाजिक तत्वों द्वारा हैक कर लिया गया है। झारखंड पुलिस इस मामले में तत्काल संज्ञान ले और आवश्यक कार्रवाई करे।” उन्होंने आगे लिखा कि इससे पहले भी झामुमो का ट्विटर और फेसबुक अकाउंट हैक किया जा चुका है। यह घटना एक गंभीर साइबर अपराध का संकेत है, जिससे पार्टी और जनता दोनों प्रभावित हो सकते हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: रिम्स-2 निर्माण को लेकर विवाद गहराया, आदिवासी रैयतों के समर्थन में उतरा जनजाति आयोग
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम सोरेन ने झारखंड पुलिस को निर्देश दिया है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत जांच शुरू की जाए और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। उल्लेखनीय है कि इससे पहले राज्य के कई आईएएस अधिकारियों के सोशल मीडिया हैंडल भी साइबर अपराधियों द्वारा हैक किए जा चुके हैं। यह घटना एक बार फिर यह दर्शाती है कि साइबर सुरक्षा को लेकर ठोस कदम उठाना अब बेहद जरूरी हो गया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed