{"_id":"5dcf932c8ebc3e550545ee04","slug":"jharkhand-jamshedpur-rs-2-44-crore-cash-seize-by-acb-from-engineer-residence","type":"story","status":"publish","title_hn":"झारखंड: 10 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहा था इंजीनयर, एसीबी ने दबोचा, छापे में बरामद किए 2.44 करोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झारखंड: 10 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहा था इंजीनयर, एसीबी ने दबोचा, छापे में बरामद किए 2.44 करोड़
Sat, 16 Nov 2019 11:42 AM IST
अनवर अंसारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमशेदपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमशेदपुर
Published by: अनवर अंसारी
Updated Sat, 16 Nov 2019 11:42 AM IST
विज्ञापन
सांकतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने झारखंड के सरायकेला खरसावां जिले में ग्रामीण विकास विभाग के एक जूनियर इंजीनियर के आवास से 2.44 करोड़ रुपये नकद जब्त किए हैं। एसीबी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।
विज्ञापन
एसीबी के उप पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि गुरुवार को जूनियर इंजीनियर सुरेश प्रसाद वर्मा को एक ठेकेदार से 10,000 रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। जिसके बाद उसके आवास पर छापे मारे गए।
विज्ञापन
अधिकारी ने बताया कि ठेकेदार ने एसीबी में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद ब्यूरो के अधिकारियों ने इंजीनियर को रंगे हाथ पकड़ने के लिए जाल बिछाया। उन्होंने बताया कि इंजीनियर से पूछताछ के बाद, एसीबी टीम ने आरोपी के घर में तलाशी अभियान चलाया और वहां से में 2.44 करोड़ रुपये नकद, 100 ग्राम सोना और जमीन के दस्तावेज जब्त किए।
विज्ञापन