{"_id":"653e9af3cd96b05b1a0c3b3e","slug":"jharkhand-jamshedpur-police-arrested-man-accused-of-killing-minor-son-2023-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jharkhand: बाप के सिर पर सवार हुआ खून, दो साल के बेटे को तालाब में डुबोकर मारा, जमशेदपुर से गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jharkhand: बाप के सिर पर सवार हुआ खून, दो साल के बेटे को तालाब में डुबोकर मारा, जमशेदपुर से गिरफ्तार
Sun, 29 Oct 2023 11:18 PM IST
ज्योति भास्कर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमशेदपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमशेदपुर
Published by: ज्योति भास्कर
Updated Sun, 29 Oct 2023 11:18 PM IST
सार
झारखंड के जमशेदपुर में हत्या की दिल दहलाने वाली वारदात सामने आई है। खबर के अनुसार दो साल के मासूम बेटे को सनकी पिता ने तालाब में डुबोकर मौत की नींद सुला दिया। पुलिस ने हत्या के आरोपी बाप को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
जमशेदपुर में बेटे की हत्या करने वाला पिता गिरफ्तार (प्रतीकात्मक फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
झारखंड के जमशेदपुर में अपनी पत्नी और बच्चे से तंग आकर 30 वर्षीय एक व्यक्ति ने दो साल के बेटे को मौत की नींद सुला दिया। घटना परसुडीह थाना क्षेत्र के खखरीपाड़ा इलाके की है।
रविवार को सिहरन पैदा करने वाली इस वारदात के बारे में परसुडीह थाना प्रभारी राम कुमार वर्मा ने कहा कि अजय नामता ने अपने बेटे को तालाब में डुबाकर मार डाला। वर्मा ने बताया कि पूछताछ के दौरान घाटशिला थाना अंतर्गत गोपालपुर कटिन पाड़ा निवासी नमता ने अपना अपराध कबूल कर लिया।
उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि आरोपी का किसी महिला के साथ संबंध था और वह अपनी पत्नी और बेटे के साथ नहीं रहना चाहता था।