{"_id":"653f5561a0b53166300b6d34","slug":"jharkhand-it-raid-in-land-dealers-in-deoghar-kolkata-in-tax-invasion-case-2023-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jharkhand: आयकर विभाग ने झारखंड में कई जगह मारे छापे, टैक्स चोरी मामले में रियल एस्टेट कारोबारी रहे निशाने पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jharkhand: आयकर विभाग ने झारखंड में कई जगह मारे छापे, टैक्स चोरी मामले में रियल एस्टेट कारोबारी रहे निशाने पर
Mon, 30 Oct 2023 12:55 PM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
Published by: नितिन गौतम
Updated Mon, 30 Oct 2023 12:55 PM IST
सार
यह छापेमारी टैक्स चोरी के मामले में की गई। आयकर विभाग ने इस मामले में पश्चिम बंगाल के कोलकाता में भी छापेमारी की।
विज्ञापन
झारखंड में आयकर विभाग की छापेमारी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आयकर विभाग ने सोमवार को झारखंड में कई जगह छापेमारी की। यह छापेमारी देवघर और जसीडीह में रियल एस्टेट कारोबियों के ठिकानों पर की गई। यह छापेमारी टैक्स चोरी के मामले में की गई। आयकर विभाग ने इस मामले में पश्चिम बंगाल के कोलकाता में भी छापेमारी की। बता दें कि झारखंड में बड़े पैमाने पर टैक्स चोरी होने का खुलासा हुआ है। आयकर विभाग का अनुमान है कि यह कर चोरी करीब 12 हजार करोड़ रुपये सालाना से अधिक की है।
विज्ञापन
इस मामले में आयकर विभाग कई बार झारखंड में छापेमारी कर चुका है। बीते साल के अंत में आयकर विभाग ने झारखंड में स्टील कारोबारियों के ठिकानों पर छापेमारी की थी। जिसमें रांची, गिरिडीह और देवघर में 30 से ज्यादा ठिकानों पर छापा मारा गया था।
विज्ञापन
आयकर के अधिकारियों ने आयकर चोरी का पता लगाने के लिए ऑल इंडिया जीएसटी, आयकर वसूली और टैक्स जीडीपी अनुपात के आंकड़ों को आधार बनाया है। वित्तीय वर्ष 2022-23 में झारखंड सकरार को जीएसटी के रूप में 18491 करोड़ रुपये मिले। वहीं आयकर में राज्य को सिर्फ 8640 करोड़ रुपये ही मिले। इतने बड़े अंतर से ही साफ है कि राज्य में बड़े पैमाने पर आयकर चोरी हो रही है। टैक्स-जीडीपी अनुपात के मामले में भी झारखंड का नंबर काफी नीचे हैं। पूरे देश में जहां टैक्स-जीडीपी अनुपात 11.8 प्रतिशत है, वहीं झारखंड में यह अनुपात 6.7 प्रतिशत है।#WATCH | Income Tax department is conducting searches at various locations of some land dealers in Deoghar and Jasidih of Jharkhand and Kolkata of West Bengal over alleged tax evasion
विज्ञापन
(Visuals from Deoghar, Jharkhand) pic.twitter.com/A5SD7B1DpB — ANI (@ANI) October 30, 2023
विज्ञापन
इस मामले में आयकर विभाग कई बार झारखंड में छापेमारी कर चुका है। बीते साल के अंत में आयकर विभाग ने झारखंड में स्टील कारोबारियों के ठिकानों पर छापेमारी की थी। जिसमें रांची, गिरिडीह और देवघर में 30 से ज्यादा ठिकानों पर छापा मारा गया था।