फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand: Issue of preparation and security arrangements for Jagannathpur Rath Yatra fair

Jharkhand: जगन्नाथपुर रथ यात्रा मेला की तैयारी और सुरक्षा व्यवस्था का मामला, उपायुक्त ने लिया जायजा

Sun, 22 Jun 2025 08:01 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: शबाहत हुसैन Updated Sun, 22 Jun 2025 08:01 PM IST
सार

उपायुक्त ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए 24 घंटे बिजली आपूर्ति, चलंत शौचालय, शुद्ध पेयजल, अग्निशमन वाहन और एंबुलेंस की व्यवस्था की गई है। साथ ही, डीआईजी सह वरीय पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि मेला परिसर की निगरानी के लिए वॉच टावर और सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।

विज्ञापन
Jharkhand: Issue of preparation and security arrangements for Jagannathpur Rath Yatra fair
अधिकारियों ने लिया जाएजा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगामी 27 जून से आरंभ होने वाले भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा मेला की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। रविवार को रांची उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने मेला की तैयारी और सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया तथा जिला के वरीय पदाधिकारियों और मंदिर समिति के सदस्यों के साथ बैठक की।

विज्ञापन

इस दौरान उपायुक्त ने जगन्नाथपुर मंदिर से मौसीबाड़ी तक रथ यात्रा के मार्ग का भौतिक निरीक्षण किया और श्रद्धालुओं के निर्बाध आवागमन को सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि यात्रा मार्ग पर किसी प्रकार की बाधा न हो और श्रद्धालुओं को कोई असुविधा न हो।

विज्ञापन

वरीय पुलिस अधीक्षक चंदन सिन्हा ने बताया कि दुकानदारों को केवल निर्धारित स्थानों पर ही दुकान लगाने की अनुमति दी गई है, ताकि रथ यात्रा के दौरान मार्ग अवरुद्ध न हो और भीड़ प्रबंधन में सहूलियत हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

उपायुक्त ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए 24 घंटे बिजली आपूर्ति, चलंत शौचालय, शुद्ध पेयजल, अग्निशमन वाहन और एंबुलेंस की व्यवस्था की गई है। साथ ही, डीआईजी सह वरीय पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि मेला परिसर की निगरानी के लिए वॉच टावर और सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।


पढ़ें: बेखौफ अपराधियों ने स्वर्ण व्यवसायी की दुकान पर की फायरिंग, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

सुरक्षा व्यवस्था के तहत प्रमुख स्थलों पर दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की जा रही है। इसके लिए संयुक्त आदेश जारी किया जाएगा। मेला क्षेत्र में भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगी और विभिन्न स्थानों पर बैरिकेडिंग की व्यवस्था की गई है। पर्यावरण सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्लास्टिक की थैलियों, डिस्पोजेबल ग्लास, प्लेट, चम्मच आदि के उपयोग पर रोक लगाई गई है। हर स्टॉल के बाहर डस्टबिन रखना अनिवार्य होगा।

जिला प्रशासन का लक्ष्य रथ मेला को स्वच्छ, सुरक्षित और पर्यावरण के अनुकूल बनाना है। इस दिशा में प्रशासन ने सभी दुकानदारों, खाद्य स्टॉल संचालकों और आयोजकों से दोना, पत्तल और अन्य बायोडिग्रेडेबल सामग्री के उपयोग की अपील की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed