फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand: International Women's Day, All women team takes charge of Ranchi-Tori passenger train

Jharkhand: रांची-टोरी पैसेंजर ट्रेन की कमान महिलाओं ने संभाली, अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर रेलवे की खास पहल

Fri, 08 Mar 2024 12:28 PM IST
आदर्श शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: आदर्श शर्मा Updated Fri, 08 Mar 2024 12:28 PM IST
सार

विश्वभर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की धूम है। कई देशों में इसको लेकर कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इस बीच, महिला दिवस के अवसर पर रेलवे ने रांची-टोरी पैसेजर ट्रेन की कमान 16 सदस्यीय महिला चालक दलों के हाथ में सौंपी। 

विज्ञापन
Jharkhand: International Women's Day,  All women team takes charge of Ranchi-Tori passenger train
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर शुक्रवार को रांची-टोरी पैसेंजर ट्रेन का परिचालन 16 सदस्यीय महिला चालक दल ने किया। रेलवे अधिकारी ने जानकारी देते हुए कहा कि टीम में लोको पायलट, सहायक लोको पायलट, ट्रेन मैनेजर, आठ टिकट चेकर और रेलवे सुरक्षा बल के पांच जवान शामिल थे। दक्षिण पूर्व रेलवे (एसईआर) के रांची डिवीजन ने महिलाओं और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को सम्मानित करने के लिए यह किया। 
विज्ञापन


ये हमारे लिए गर्व का क्षण- निशांत कुमार
वरिष्ठ मंडल वाणिज्यिक प्रबंधक सह सीपीआरओ निशांत कुमार ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आज रांची और टोरी जंक्शन के बीच ट्रेन संचालन की प्रभारी महिलाएं हैं, जो यह हमारे लिए गर्व का क्षण है। उन्होंने कहा कि रांची से टोरी के बीच सभी रेलवे स्टेशनों पर बुकिंग काउंटर भी महिलाएं संभाल रही हैं। गौरतलब है कि ट्रेन सुबह 8.55 बजे रांची स्टेशन से रवाना हुई और लगभग 11:30 बजे टोरी पहुंचने वाली है, जिसमें कुल 14 स्टॉपेज शामिल हैं। 
विज्ञापन


'जो सोचते हैं कि महिलाएं कमजोर, उनके लिए जवाब'
वरिष्ठ लोको-पायलट गीता खल्को ने कहा कि दुनिया भर में महिलाओं के लिए यह दिन बहुत महत्वपूर्ण है। हम हर क्षेत्र में प्रगति कर रहे हैं और इस ट्रेन को संचालित करने में बहुत गर्व महसूस करते हैं। वरिष्ठ टिकट चेकर ज्योति कुजूर ने कहा कि आज की गतिविधियों का उद्देश्य उन लोगों को संदेश देना है, जो अभी भी सोचते हैं कि महिलाएं कमजोर हैं। महिला शक्ति हर जगह स्पष्ट है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed