फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   jharkhand-high-court-sandeep-pramanik-murder-case-ranchi-sp-summoned-investigation-lapses

संदीप प्रामाणिक हत्याकांड: अहम साक्ष्य नहीं मिलने पर हाईकोर्ट नाराज, चार नवंबर को एसपी की पेशी

Thu, 29 Oct 2026 03:54 PM IST
तरुणेंद्र कुमार चतुर्वेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: तरुणेंद्र कुमार चतुर्वेदी Updated Thu, 29 Oct 2026 03:54 PM IST
सार

झारखंड हाईकोर्ट ने रांची के कडरू स्थित एक्सट्रीम बार के डीजे संचालक संदीप प्रामाणिक हत्याकांड में अनुसंधान की कमियों पर नाराजगी जताई है। अदालत ने रांची के एसपी को चार नवंबर को व्यक्तिगत रूप से पेश होने का निर्देश दिया है।

विज्ञापन
jharkhand-high-court-sandeep-pramanik-murder-case-ranchi-sp-summoned-investigation-lapses
झारखंड उच्च न्यायालय - फोटो : ANI

विस्तार

झारखंड उच्च न्यायालय में कडरू स्थित एक्सट्रीम बार के डीजे संचालक संदीप प्रामाणिक हत्याकांड में दोषी ठहराए गए अभिषेक सिंह समेत 10 लोगों की अपील पर बुधवार को सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान अदालत ने मामले के प्रारंभिक अनुसंधान में मिली कमियों पर असंतोष जताया और कुछ महत्वपूर्ण साक्ष्य के उपलब्ध न होने पर नाराजगी जाहिर की। अदालत ने रांची के पुलिस अधीक्षक को चार नवंबर को व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन


अनुसंधान में लापरवाही बरतने पर एसएसपी से जवाब-तलब
अदालत ने पुलिस अधीक्षक से पूछा है कि अनुसंधान में लापरवाही बरतने वाले संबंधित अधिकारी के खिलाफ अब तक कोई विभागीय या प्रशासनिक कार्रवाई की गई है या नहीं। इस मामले में रांची की अदालत ने मुख्य आरोपी अभिषेक सिंह उर्फ विक्की सहित 10 अभियुक्तों को दोषी ठहराते हुए नौ-नौ साल की सजा सुनाई थी।
विज्ञापन


अदालत ने उन्हें गैर इरादतन हत्या और आर्म्स एक्ट के तहत दोषी करार दिया था। दोषियों में अभिषेक सिंह, अशोक कुमार सिंह, शमीरूद्दीन, प्रतीक, मृत्युंजय कुमार, प्रकाश कुमार, दिवाकर उपाध्याय, आलोक दीवा, पंकज कुमार और सुमित कुमार शामिल हैं। इन सभी ने रांची कोर्ट के फैसले को उच्च न्यायालय में चुनौती दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- बिहार: केके पाठक से भिड़े, शिक्षकों के हक में लड़े, अब फिर बने MLC, कौन हैं वंशीधर बृजवासी?

बार में हुए विवाद के बाद राइफल से की गई थी हत्या
मूल रूप से पश्चिम बंगाल के रहने वाले संदीप प्रामाणिक की 26 मई, 2024 की देर रात कडरू स्थित एक्सट्रीम बार में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जानकारी के अनुसार बार में कुछ युवकों और कर्मचारियों के बीच किसी बात को लेकर विवाद और मारपीट हुई थी। आरोप है कि इसके बाद आरोपी अभिषेक सिंह ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर बदला लेने की योजना बनाई।

वह सेल सिटी स्थित अपने किराये के घर से राइफल लेकर दोबारा बार पहुंचा और संदीप प्रामाणिक को गोली मार दी। गोली लगने से संदीप की मौके पर ही मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed